ePaper

15 साल बनाम 15 साल पर बहस कर ले जदयू : राजद

Updated at : 15 Dec 2019 4:02 AM (IST)
विज्ञापन
15 साल बनाम 15 साल पर बहस कर ले जदयू : राजद

पटना : राजद ने जदयू को 15 साल बनाम 15 साल पर बहस की खुली चुनौती दी है. राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने जदयू के राष्ट्रीय महासचिव आरसीपी सिंह के बयान पर पलटवार कर कहा है कि 15 साल बनाम 15 साल पर बहस के लिए जदयू नेता जगह और समय तय करें. […]

विज्ञापन

पटना : राजद ने जदयू को 15 साल बनाम 15 साल पर बहस की खुली चुनौती दी है. राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने जदयू के राष्ट्रीय महासचिव आरसीपी सिंह के बयान पर पलटवार कर कहा है कि 15 साल बनाम 15 साल पर बहस के लिए जदयू नेता जगह और समय तय करें.

इस मुद्दे पर बहस होनी चाहिए, जिससे कि जनता को सही स्थिति की जानकारी मिल सके. जगदानंद सिंह ने कहा कि राजद के 15 साल के शासनकाल में गरीबों का राज था. वहीं, जदयू के 15 साल के शासनकाल में अत्याचारियों का राज है. इस समय मूल मुद्दा देश बचाना है.
इसलिए नागरिकता संशोधन विधेयक का विरोध कर आम लोगों को इसके बारे में सही जानकारी देने का काम राजद करेगा. उन्होंने जदयू नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग कुर्सी से अत्यधिक प्रेम करते हैं. ऐसे लोगों ने लोहिया और कर्पूरी के आदर्शों को दरकिनार कर सांप्रदायिक ताकतों से समझौता कर लिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन