पटना : सामाजिक विद्वेष पैदा कर रहा है राजद : मंत्री
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Dec 2019 9:15 AM
श्रम संसाधन मंत्री ने कहा, केंद्र ने राज्य के 22 जिलों में इएसआइ अस्पताल की दी स्वीकृति पटना : श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि राजद सामाजिक विद्वेष फैलाने की साजिश रच रहा है. कांग्रेस की गोद में बैठकर राजद निरंतर इस तरह की गतिविधि कर रहा है. प्रदेश भाजपा मुख्यालय में […]
श्रम संसाधन मंत्री ने कहा, केंद्र ने राज्य के 22 जिलों में इएसआइ अस्पताल की दी स्वीकृति
पटना : श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि राजद सामाजिक विद्वेष फैलाने की साजिश रच रहा है. कांग्रेस की गोद में बैठकर राजद निरंतर इस तरह की गतिविधि कर रहा है. प्रदेश भाजपा मुख्यालय में आयोजित सहयोग कार्यक्रम के बाद उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि राजद जनता की नजरों से दूर हो चुका है. जेल में बंद लालू प्रसाद अपनी पार्टी को परिवारवाद तक ही समेटे हुए हैं. उन्होंने समाज के हितों की भी तिलांजलि दे दी है. इसी का नतीजा है कि उनके स्वजातीय लोग भी अब इनसे छिटकते जा रहे हैं. लालू प्रसाद से दूरी बनाने लगे हैं. जेल में रहने वाला व्यक्ति होगा राजद का अध्यक्ष और पत्नी-पुत्र विधानसभा एवं विधान परिषद का नेता.
अब बारी बेटी-दामाद को पद देने की है.मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने राज्य के 22 जिलों में कर्मचारी राज्य बीमा अस्पताल बनाने की स्वीकृति प्रदान कर दी है. बिहार सरकार इसके लिए जमीन उपलब्ध कराने में जुटी हुई है. वर्तमान में राज्य में 16 अस्पताल काम कर रहे हैं. केंद्र की स्वीकृति के बाद अब प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में इएसआइ अस्पताल हो जायेंगे. इन अस्पतालों के जरिए राज्य के प्रत्येक जिले में तीन-तीन महीने पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन होगा.
भाजपा कार्यालय में आयोजित इस सहयोग कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न जिलों से जुटे दर्जनों लोगों ने अपनी फरियाद सुनाई, जिसका मंत्री ने संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर उचित कार्रवाई का निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










