छात्रा का करता था यौन शोषण, टीचर गिरफ्तार
Updated at : 06 Dec 2019 5:56 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : एक टीचर द्वारा कोचिंग में पढ़ने वाली छात्रा को नौकरी देने का प्रलोभन देकर यौन शोषण करने का मामला सामने आया है. मामला पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के एलसीटी घाट इलाके का है. आरोपित टीचर का नाम ऋषि श्याम है और वह रांची जिले के नामकुम स्थित नया टोली कॉलोनी का निवासी है. वह […]
विज्ञापन
पटना : एक टीचर द्वारा कोचिंग में पढ़ने वाली छात्रा को नौकरी देने का प्रलोभन देकर यौन शोषण करने का मामला सामने आया है. मामला पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के एलसीटी घाट इलाके का है. आरोपित टीचर का नाम ऋषि श्याम है और वह रांची जिले के नामकुम स्थित नया टोली कॉलोनी का निवासी है.
वह महिंद्रा क्लासेज में शिक्षक है और पीड़ित छात्रा को पढ़ाता था. छात्रा के अनुसार क्लास के दौरान उसकी नियत खराब हो गयी और उसकी गरीबी का फायदा उठाते हुए उसे अपना रूम पार्टनर बनाया और यौनशोषण किया. छात्रा के बयान पर आरोपित टीचर को पुलिस ने जेल भेज दिया है.
यौनशोषण का बना लिया वीडियो, करता था ब्लैकमेल : पुलिस को दिये बयान में छात्रा ने बताया कि वह बहुत ही गरीब परिवार से ताल्लुक रखती है. छोटे बच्चों को कोचिंग में पढ़ा वह पटना में रहती है और महिंद्रा क्लासेज में सरकारी नौकरी की तैयारी करती है.
पढ़ाई के दौरान ऋषि से मुलाकात हो गयी और उसने फ्री में अपने रूम में रहने को कहा. एलसीटी घाट एरिया में उसने किराये पर फ्लैट लिया और छात्रा को रूम पार्टनर बना लिया. नौकरी का झांसा देकर छात्रा से यौनशोषण करते हुए वीडियो बना लिया.
लगातार एक महीने से वह वीडियो के आधार पर ब्लैक मेल कर रहा था और शोषण करते रहा.पुलिस जांच में पता चला कि ऋषि छात्रा से यौनशोषण करने के लिए एलसीटी घाट में किराये पर फ्लैैट लिया. मकान मालिक को उसने अपना फर्जी आधार कार्ड दिया था. उसके पॉकेट से दो आधार कार्ड बरामद किये गये हैं. पाटलिपुत्र थाना प्रभारी कामेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि फर्जी आधार कार्ड में उसने अपना नाम राज कुमार जिला लखीसराय दे रखा था. जांच में पता चला कि वह रांची जिले का रहने वाला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




