पीपा पुल से टकराया जहाज तीन भागों में टूट गया पुल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

फतुहा : नदी थाना क्षेत्र की कच्ची दरगाह स्थित पटना से राघोपुर (वैशाली) को जोड़ने वाले पीपा पुल से एक यात्री जहाज बुधवार की शाम टकरा गया. इससे पुल पर भगदड़ मच गयी. जिस समय यात्री जहाज पीपा पुल से टकराया, उस समय पुल से दर्जनों गाड़ियां राघोपुर की ओर जा रही थीं. लोग अपनी […]
विज्ञापन
फतुहा : नदी थाना क्षेत्र की कच्ची दरगाह स्थित पटना से राघोपुर (वैशाली) को जोड़ने वाले पीपा पुल से एक यात्री जहाज बुधवार की शाम टकरा गया. इससे पुल पर भगदड़ मच गयी. जिस समय यात्री जहाज पीपा पुल से टकराया, उस समय पुल से दर्जनों गाड़ियां राघोपुर की ओर जा रही थीं. लोग अपनी जान बचाने के लिए पुल पर भागने लगे.
इस दौरान जान बचाने के लिए पांच लोगों ने गंगा नदी में छलांग लगा दी. बाद में उन्हें सकुशल नदी से बाहर निकाला गया. फिलहाल यात्रियों से भरा जहाज रुका हुआ है. जहाज कोलकाता जा रहा था. सूचना मिलते ही नदी थाना और राघोपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जहाज में फंसे सभी यात्रियों को सुरक्षित बोट के माध्यम से गंगा किनारे पहुंचाया. हालांकि कुछ यात्रियों को हल्की चोटें भी आयी हैं.
जहाज को वहां से निकलने के लिए एलएनटी के तीन मालवाहक जहाजों को मंगाया गया है. फिलहाल पीपा पुल तीन खंडों में टूट गया है. दर्जनों गाड़ियां पीपा पुल पर ही फंसी हुई हैं. पुल पर परिचालन बंद हो गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










