पटना : जदयू व्यावसायिक प्रकोष्ठ हर बूथ पर देगा भागीदारी
Updated at : 01 Dec 2019 8:14 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : राज्य के प्रत्येक बूथ पर जदयू व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रतिनिधि को भागीदारी मिलेगी और अगले विधानसभा चुनाव अभियान में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी. प्रकोष्ठ का विस्तार होगा. प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विधान पार्षद ललन सर्राफ ने शनिवार को बैठक के बाद कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जल-जीवन-हरियाली अभियान शुरू किया है. अगर हम […]
विज्ञापन
पटना : राज्य के प्रत्येक बूथ पर जदयू व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रतिनिधि को भागीदारी मिलेगी और अगले विधानसभा चुनाव अभियान में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी. प्रकोष्ठ का विस्तार होगा. प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विधान पार्षद ललन सर्राफ ने शनिवार को बैठक के बाद कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जल-जीवन-हरियाली अभियान शुरू किया है. अगर हम अपनी भावी पीढ़ी को सुरक्षित देखना चाहते हैं तो हमें इस अभियान के प्रति गंभीर होना होगा.
शनिवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में व्यावसायिक प्रकोष्ठ की प्रदेश स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए ललन सर्राफ ने प्रकोष्ठ के नव मनोनीत अध्यक्ष मूलचंद गोलछा का प्रदेश पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों से परिचय कराया.
पार्टी के प्रदेश महासचिव डाॅ नवीन कुमार आर्य ने बताया कि 19 जनवरी, 2020 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश के अनुसार मानव शृंखला बनायी जायेगी. इसका मकसद जल-जीवन-हरियाली व शराबबंदी सहित अन्य योजनाओं के लिए बेहतर काम करने का संकल्प लेना है. प्रकोष्ठ के नव मनोनीत अध्यक्ष मूलचंद गोलछा ने कहा कि 2020 के विधानसभा चुनाव में प्रकोष्ठ की सार्थक भूमिका हो, इसके लिए हर संभव प्रयत्न करेंगे.
इस दौरान महिला जदयू की पूर्व अध्यक्ष कंचन गुप्ता, प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र कुमार विभूति, महासचिव गणेश कानू, नगीना चौरसिया, बेबी मंडल, सचिव नंदन पटेल, ओमप्रकाश, पटना महानगर अध्यक्ष अमरदीप कुमार पप्पू, उपाध्यक्ष रंजीत गुप्ता, महासचिव सुजीत पाठक व प्रदेश सचिव संजय अग्रवाल समेत सभी प्रदेश पदाधिकारी और सभी जिलों के प्रकोष्ठ अध्यक्ष मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




