अनंत सिंह के खिलाफ नहीं हो सका आरोप का गठन, अब सुनवाई 29 को

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Nov 2019 9:28 AM

विज्ञापन

पटना : एमपीएमएलए के विशेष मजिस्ट्रेट राजीव रंजन की अदालत में शुक्रवार को मोकामा विधायक अनंत सिंह के खिलाफ आरोप का गठन नहीं हो सका. बेऊर थाना कांड संख्या 188/2015 में मामले की सुनवाई के दौरान अनंत सिंह के अधिवक्ता सुनील कुमार ने आरोप विमुक्ति आवेदन दाखिल कर अदालत से आरोप गठन से विमुक्ति करने […]

विज्ञापन

पटना : एमपीएमएलए के विशेष मजिस्ट्रेट राजीव रंजन की अदालत में शुक्रवार को मोकामा विधायक अनंत सिंह के खिलाफ आरोप का गठन नहीं हो सका. बेऊर थाना कांड संख्या 188/2015 में मामले की सुनवाई के दौरान अनंत सिंह के अधिवक्ता सुनील कुमार ने आरोप विमुक्ति आवेदन दाखिल कर अदालत से आरोप गठन से विमुक्ति करने का निवेदन किया. कोर्ट ने संबंधित आवेदन पर सुनवाई के लिए 29 नवंबर की तारीख निश्चित की है.

वहीं, दूसरी ओर इस मामले में जेल में बंद अभियुक्त पूर्व सांसद विजय कृष्ण व विधान पार्षद रितलाल यादव को बेऊर जेल से विशेष अदालत में पेश किया गया. यहां बता दें कि बेऊर थाने की पुलिस द्वारा गुप्त सूचना पर 17 सितंबर 2015 को जब छापेमारी की गयी तो अभियुक्तों के पास से जेल में प्रतिबंधित सामग्री बरामद की गयी थी. इसके बाद संबंधित अभियुक्तों के खिलाफ बेऊर थाने में मामला दर्ज कराया गया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन