ePaper

मसौढ़ी : बेटी के घर आये पिता को पोते ने मारी गोली, जख्मी

Updated at : 14 Nov 2019 9:16 AM (IST)
विज्ञापन
मसौढ़ी : बेटी के घर आये पिता को पोते ने मारी गोली, जख्मी

मसौढ़ी : थाना के मनिचक मुहल्ले में पुत्री के घर आये उसके पिता को उसके पोता ने ही गोली मारकर बुधवार की सुबह जख्मी कर दिया. बाद में उसे गंभीर स्थिति में पटना एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया. नाती राकेश कुमार ने फुफेरा भाई के ऊपर मामला दर्ज कराया है. घटना का कारण […]

विज्ञापन
मसौढ़ी : थाना के मनिचक मुहल्ले में पुत्री के घर आये उसके पिता को उसके पोता ने ही गोली मारकर बुधवार की सुबह जख्मी कर दिया. बाद में उसे गंभीर स्थिति में पटना एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया. नाती राकेश कुमार ने फुफेरा भाई के ऊपर मामला दर्ज कराया है. घटना का कारण जख्मी बड़े पुत्र को संपत्ति से बेदखल करना बताया जाता है.
जहानाबाद के हास्पीटल मोड़ निवासी अवकाश प्राप्त शिक्षक राजकुमार यादव की पुत्री की शादी थाना के मनिचक मुहल्ले में हुई है. वहीं उनके बड़े पुत्र भुटाली यादव की भी शादी हुई है. राजकुमार यादव के तीन लड़के हैं. दो लड़के बेरोजगार हैं तीसरा रेलवे में है. आरोप है कि राजकुमार अपने बड़े लड़के व उसकी पत्नी को संपत्ति से बेदखल कर दिया है. लिहाजा लड़के की ससुराल वालों ने मनिचक में ही जमीन दिला दी है. जहां वह पत्नी व दो लड़कों के साथ रहता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन