ePaper

अयोध्या में राम मंदिर के श्रद्धालुओं के लिए रसोई चलायेगा पटना का महावीर मंदिर ट्रस्ट, नाम होगा ‘राम रसोई''

Updated at : 12 Nov 2019 3:28 PM (IST)
विज्ञापन
अयोध्या में राम मंदिर के श्रद्धालुओं के लिए रसोई चलायेगा पटना का महावीर मंदिर ट्रस्ट, नाम होगा ‘राम रसोई''

अयोध्या : राम मंदिर के दर्शन के लिए अयोध्या के बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बिहार का महावीर मंदिर ट्रस्ट सामुदायिक भोज की व्यवस्था करेगा. उच्चतम न्यायालय के फैसले से उत्साहित ट्रस्ट के सचिव किशोर कुणाल ने पहले घोषणा की थी कि पटना की यह धार्मिक संस्था राम लला के मंदिर निर्माण के […]

विज्ञापन

अयोध्या : राम मंदिर के दर्शन के लिए अयोध्या के बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बिहार का महावीर मंदिर ट्रस्ट सामुदायिक भोज की व्यवस्था करेगा. उच्चतम न्यायालय के फैसले से उत्साहित ट्रस्ट के सचिव किशोर कुणाल ने पहले घोषणा की थी कि पटना की यह धार्मिक संस्था राम लला के मंदिर निर्माण के लिए 10 करोड़ रुपये का योगदान देगी. अब ट्रस्ट अयोध्या में हालात सामान्य होने का इंतजार कर रहा है ताकि वह यहां सामुदायिक रसोईघर का निर्माण आरंभ करवा सके.

ट्रस्ट की योजना इस रसोई में श्रद्धालुओं के लिए नियमित भोजन और ‘रघुपति’ लड्डू बनाने की है. कुणाल ने बताया कि महावीर ट्रस्ट ने यह राशि दान करने का संकल्प पांच वर्ष पहले लिया था. उच्चतम न्यायालय ने राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के लिए एक ट्रस्ट के गठन का आदेश दिया है. कुणाल के अनुसार, 10 करोड़ रुपये की यह राशि उसी ट्रस्ट को किश्तों में दी जायेगी.

कुणाल ने कहा कि यह मानते हुए कि मंदिर निर्माण में पांच वर्ष लगेंगे, मंदिर ट्रस्ट को वार्षिक दो करोड़ की किश्त दी जायेगी. यदि मंदिर इससे पहले तैयार हो जाता है तो उस अवधि में पूरा कोष दे दिया जायेगा. उन्होंने बताया कि इस वर्ष जनवरी में ट्रस्ट ने सीता के जन्म स्थान सीतामढ़ी में ‘सीता रसोई’ नाम से सामुदायिक रसोई शुरू की. अब अयोध्या में भी राम जन्मभूमि स्थल के निकट इसी तरह की रसोई शुरू की जायेगी जिसका नाम ‘राम रसोई’ होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन