ePaper

बिहार विधानसभा के 2020 : समर्पित कार्यकर्ताओं को ही टिकट

Updated at : 10 Nov 2019 3:38 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार विधानसभा के 2020 : समर्पित कार्यकर्ताओं को ही टिकट

पटना : बिहार विधानसभा के 2020 के चुनाव में जदयू अपने समर्पित कार्यकर्ताओं को ही टिकट देगा. इसके लिए सभी संगठन प्रभारियों को जुटने का निर्देश दिया गया है. साथ ही 15 नवंबर से पांच दिसंबर, 2019 के बीच बूथ अध्यक्ष और बूथ सचिव बनाने और महीने में 15 से 20 दिन विधानसभा क्षेत्र में […]

विज्ञापन

पटना : बिहार विधानसभा के 2020 के चुनाव में जदयू अपने समर्पित कार्यकर्ताओं को ही टिकट देगा. इसके लिए सभी संगठन प्रभारियों को जुटने का निर्देश दिया गया है. साथ ही 15 नवंबर से पांच दिसंबर, 2019 के बीच बूथ अध्यक्ष और बूथ सचिव बनाने और महीने में 15 से 20 दिन विधानसभा क्षेत्र में देने का प्रभारियों से कहा गया है. यह निर्देश पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) व राज्यसभा में दल के नेता आरसीपी सिंह ने दिया.

वे शनिवार को बिहार प्रदेश जदयू मुख्यालय में क्षेत्रीय संगठन प्रभारी, जिला संगठन प्रभारी और विधानसभा प्रभारियों की बैठक की अध्यक्षता के दौरान बोल रहे थे. आरसीपी सिंह ने चुनाव में उम्मीदवारों के चयन को लेकर कहा है कि पार्टी सुनिश्चित करेगी कि केवल समर्पित कार्यकर्ताओं को ही टिकट मिले.
पार्टी के उम्मीदवारों का चुनाव संगठन के जिम्मे होगा. उन्होंने कहा कि सभी बूथों पर अध्यक्ष और सचिव के चयन के लिए शनिवार और रविवार को विशेष ड्राइव चलाया जाये. साथ ही 15 दिसंबर से पांच जनवरी, 2020 के बीच सभी विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी के सम्मेलन के लिए जुट जाएं.
बूथ ही पार्टी की नींव
बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत करने पर बल देते हुए आरसीपी सिंह ने कहा कि बूथ ही पार्टी की नींव है. अगर हमारे साथी जिला या प्रदेश स्तर पर सक्रिय हैं, लेकिन बूथ पर उनका ध्यान नहीं है, तो उनकी सक्रियता का कोई मतलब नहीं.
उन्होंने कहा कि जदयू और उसके नेता की पहचान काम से है. जदयू के कार्यकर्ता केवल अपने काम और चरित्र की चिंता करें. सभी प्रभारियों को एहसास रहना चाहिए कि उन पर कितनी बड़ी जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि हमें अपने नेता नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनानी है. इस लक्ष्य के लिए हमारे लिए एक-एक दिन महत्वपूर्ण है.
ये रहे मौजूद
पार्टी की इस महत्वपूर्ण बैठक में विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, डाॅ रणवीर नंदन, प्रदेश महासचिव डॉ नवीन कुमार आर्य, अनिल कुमार, परमहंस कुमार, कामाख्या नारायण सिंह, विश्वनाथ सिंह, रुदल राय, जदयू मीडिया सेल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अमरदीप, क्षेत्रीय संगठन प्रभारी सुनील कुमार, अरुण कुशवाहा, अशोक कुमार बादल, रामगुलाम राम, पंचम श्रीवास्तव, डाॅ विपिन कुमार यादव आदि मौजूद रहे. बैठक की विषय-सूची अनिल कुमार ने प्रस्तुत की, जबकि कार्यक्रम का संचालन डाॅ नवीन कुमार आर्य ने किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन