पटना : मास्टर प्लान में बोधगया भी होगा शामिल

Updated at : 08 Nov 2019 9:34 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : मास्टर प्लान में बोधगया भी होगा शामिल

पटना : गया के मास्टर प्लान में बोधगया भी शामिल होगा. दोनों शहरों को मिला कर नगर विकास व आवास विभाग मास्टर प्लान तैयार करेगा. इसको लेकर गुरुवार को कृषि मंत्री डाॅ प्रेम कुमार ने नगर विकास व आवास विभाग के मंत्री सुरेश शर्मा के साथ विकास भवन स्थित मंत्री कार्यालय में बैठक की. इस […]

विज्ञापन

पटना : गया के मास्टर प्लान में बोधगया भी शामिल होगा. दोनों शहरों को मिला कर नगर विकास व आवास विभाग मास्टर प्लान तैयार करेगा. इसको लेकर गुरुवार को कृषि मंत्री डाॅ प्रेम कुमार ने नगर विकास व आवास विभाग के मंत्री सुरेश शर्मा के साथ विकास भवन स्थित मंत्री कार्यालय में बैठक की.

इस दौरान गया के मेयर वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान, डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव, नगर विकास व आवास विभाग के सचिव आनंद किशोर, गया के नगर आयुक्त सावन कुमार आदि मौजूद थे. बैठक में पेयजल के लिए पाइप बिछाने के दौरान टूटी सड़कों की मरम्मत कराने का निर्णय लिया गया़ गया शहर के प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक लाइट लगाने व कचरा निष्पादन के संबंध (ठोस कचरा प्रबंधन) के लिए मास्टर प्लान तैयार किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन