पालीगंज : पेशाब करने के दौरान पोल से लगा करंट, गयी जान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Nov 2019 8:46 AM
विज्ञापन
पालीगंज : स्थानीय थाना क्षेत्र के बेला गांव में सोमवार को बिजली के पोल में करेंट आने व पेशाब करने के दौरान उसकी चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी. ग्रामीणों की नजर पड़ने पर उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गये. वहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. जानकारी के […]
विज्ञापन
पालीगंज : स्थानीय थाना क्षेत्र के बेला गांव में सोमवार को बिजली के पोल में करेंट आने व पेशाब करने के दौरान उसकी चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी. ग्रामीणों की नजर पड़ने पर उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गये.
वहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. जानकारी के मुताबिक बेला गांव निवासी रामा ठाकुर का 23 वर्षीय पुत्र संजय कुमार घर से निकल कर बगल के एक बिजली के पोल के पास पेशाब करने लगा. पोल में करेंट आ रहा था. पेशाब के पोल के संपर्क में आने के कारण युवक को बिजली का झटका लगा और वहीं बेहोश होकर गिर पड़ा.
बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप : काफी देर तक तक जब घर नहीं पहुंचा, तो परिजन उसे ढूंढ़ने बाहर निकले. तब उनकी नजर बिजली के पास पोल के पास गिरे संजय पर पड़ी. उसके बाद लोग इलाज के लिए अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व में कई बार शिकायत की गयी थी कि पोल में करेंट आ रहा है, बावजूद उसे ठीक नहीं किया गया. इससे यह घटना हो गयी.
ग्रामीणों ने बिजली कर्मियों पर सरकार से कार्रवाई की मांग की. माले नेता मो अनवर हुसैन ने कहा कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण एक माह में करीब आधा दर्जन से अधिक मौतें हो चुकी हैं, जिस पर चिह्नित कर दोषी लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की. साथ ही पीड़ित परिवार को पर्याप्त मुआवजा देने की मांग भी की. कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन करने की बात कही.
करेंट लगने से किशोर की मौत
बाढ़. बेलछी थाने के बाघाटीला गांव में करेंट लगने से 17 वर्षीय सूरज कुमार की मौत हो गयी. सूरज अपने घर से बाहर निकला था. इसी दौरान पोल में सट जाने के कारण उसे करंट लग गया. उसका पोस्टमार्टम अनुमंडल अस्पताल में सोमवार को कराया गया. वहीं दूसरी तरफ बाढ़ थाना क्षेत्र केेेे दाहौर गांव में एक महिला को घरेलू काम के दौरान करंट लग गया. महिला को अस्पताल मेंं भर्ती कराया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










