पटना : जदयू संगठन प्रभारियों को मिला जिलों का प्रभार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Nov 2019 8:01 AM

विज्ञापन

पटना : अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जदयू जुट गया है. प्रदेश जदयू अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने संगठन प्रभारियों को जिला का प्रभार सौंप दिया है. बगहा का प्रभारी नंदकिशोर चैाधरी को बनाया गया है. दीपक पटेल को पश्चिमी चंपारण, भीष्म साहनी को पूर्वी चंपारण, राजन मिश्र काे गाेपालगंज, सत्येंद्र […]

विज्ञापन
पटना : अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जदयू जुट गया है. प्रदेश जदयू अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने संगठन प्रभारियों को जिला का प्रभार सौंप दिया है.
बगहा का प्रभारी नंदकिशोर चैाधरी को बनाया गया है. दीपक पटेल को पश्चिमी चंपारण, भीष्म साहनी को पूर्वी चंपारण, राजन मिश्र काे गाेपालगंज, सत्येंद्र कुमार सहनी को सीवान, अरविंद कुमार राय को सारण, विद्यानंद विकल को वैशाली, अशरफ अंसारी को मुजफ्फरपुर और नगर, संजय मालाकानर को सीतामढ़ी, अरुण कुमार सिंह को शिवहर, जियाउद्दीन खां को दरभंगा नगर, विधान पार्षद रूदल राय को समस्तीपुर, अजीत चौधरी को मधुबनी और विपिन कुमार सिंह को सुपौल का प्रभारी नियुक्त किया है.
इसी प्रकार अविनाश कुमार को अररिया, चंदन पटेल को किशनगंज, अशोक कुमार सिंह को सहरसा, प्रह्लाद सरकार को पूर्णिया और नगर, चंद्रभूषण राय को नवगछिया, आलोक वर्द्धन को खगड़िया, दुर्गेश राय को बेगूसराय नगर, शंभु शरण को मुंगेर, भागलपुर और भागलपुर नगर का मो शमीम इकबाल को प्रभारी मनोनीत किया है. अर्जुन साह को बांका, ललन कुशवाहा को लखीसराय, डाॅ अर्जुन प्रसाद को जमुई, जीवनलाल चंद्रवंशी को शेखपुरा, मुनेश्वर सिंह को नवादा, सत्येंद्र कुशवाहा को नालंदा, मुकेश विद्यार्थी को जहानाबाद, जयप्रकाश चंद्रवंशी को अरवल, गया नगर का गगन भूषण प्रसाद, औरंगाबाद का कुंडल वर्मा, विश्वनाथ सिंह को रोहतास, रंजन प्रसाद गुप्ता को कैमूर, अशोक कुमार सिंह को बक्सर, प्रभात रंजन सिंह उर्फ दीपक सिंह को आरा नगर, शंभुनाथ सिन्हा को पटना नगर, विनोद कुमार राय को पटना व प्रवीण चंद्रवंशी को बाढ़ का प्रभारी नियुक्त किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन