दानापुर में चाकू मारकर भाई की कर दी हत्या
Updated at : 04 Nov 2019 9:31 AM (IST)
विज्ञापन

दानापुर : देर रात शाहपुर थाना क्षेत्र के दाउदपुर में भाई ने अपने भाई को चाकू मार कर हत्या कर दी. घटना के बाद घटना स्थल पर फैले खून को धोने का प्रयास किया गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अनुमंडल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा. आरोपित मृतक के […]
विज्ञापन
दानापुर : देर रात शाहपुर थाना क्षेत्र के दाउदपुर में भाई ने अपने भाई को चाकू मार कर हत्या कर दी. घटना के बाद घटना स्थल पर फैले खून को धोने का प्रयास किया गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अनुमंडल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा.
आरोपित मृतक के भाई सुनील समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है. मृतक की पत्नी किसा देवी के बयान पर मृतक के भाई सुनील, अनिल, रौशन व बहनोई निरंजन, मां-बहन व दो अज्ञात को आरोपित किया है. घटना के पीछे किसा देवी ने पारिवारिक विवाद बताया है. शाहपुर थाना क्षेत्र के दाउदपुर करबला निवासी शहदेव राय के पुत्र सन्नी राय उर्फ गोरख राय (25) की भाई ने ही चाकू मार कर हत्या कर दी. बताया जाता है कि घर में मृतक की मां मीना देवी व पिता शहदेव व्रत किये थे.
रात गोरख राय का भाई सुनील नशे में घर आया था. इसको लेकर गोरख राय से विवाद हो गया. इसी दौरान उसने चाकू से वार कर दिया. गोरख को कंधा सीना व पंजा पर चाकू लगा जिससे मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया. घटना के बाद साक्ष्य छुपाने को लेकर घर में फैले खून को भी धोने की कोशिश की गयी. घटना के समय मृतक की पत्नी तीन वर्षीया पुत्री शिवानी के साथ मायका गयी थी.
मृतक के ससुराल वालों ने बताया कि सूचना पर जब दाउदपुर पहुंचे तो गोरख को मृत पाया. थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि दाउदपुर में आपसी विवाद में भाई ने भाई की चाकू मार कर हत्या कर दी. मृतक की पत्नी के बयान पर मृतक के भाई सुनील, अनिल, रौशन बहनोई निरंजन मां मीना देवी व बहन रानी को आरोपित किया है. जिसमें सुनील समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




