पटना : कांग्रेस ने सरदार पटेल और इंदिरा को किया याद

Updated at : 01 Nov 2019 9:24 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : कांग्रेस ने सरदार पटेल और इंदिरा को किया याद

पटना : प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में गुरुवार को लौहपुरुष सरदार पटेल की 144 जयंती मनायी गयी. साथ ही पार्टी ने स्व इंदिरा गांधी की 35 वीं पुण्यतिथि के मौके पर याद किया. पार्टी नेताओं ने कार्यक्रम का आरंभ सदाकत आश्रम स्थित उद्यान में स्थित इंदिरा गांधी की प्रतिमा एवं सरदार बल्लभ भाई पटेल […]

विज्ञापन
पटना : प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में गुरुवार को लौहपुरुष सरदार पटेल की 144 जयंती मनायी गयी. साथ ही पार्टी ने स्व इंदिरा गांधी की 35 वीं पुण्यतिथि के मौके पर याद किया. पार्टी नेताओं ने कार्यक्रम का आरंभ सदाकत आश्रम स्थित उद्यान में स्थित इंदिरा गांधी की प्रतिमा एवं सरदार बल्लभ भाई पटेल के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया गया. इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डाॅ मदन मोहन झा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता विषय पर एक सेमिनार भी आयोजित किया गया.
कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता सदानंद सिंह ने सरदार पटेल व इंदिरा गांधी को याद किया. श्रीमती गांधी की प्रतिमा एवं सरदार पटेल के तैल चित्र पर माल्यार्पण करने वालों में प्रदेश अध्यक्ष डाॅ मदन मोहन झा के अलावा अवधेश कुमार सिंह, कौकब कादरी, श्याम सुंदर सिंह धीरज, डाॅ समीर कुमार सिंह, प्रेमचंद मिश्रा, डाॅ ज्योति, कृपानाथ पाठक, एचके वर्मा,डाॅ हरखू झा, राजेश राठौड़, जनार्दन शर्मा प्रमुख थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन