मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चित्रगुप्त पूजा और भैया दूज की दी बधाई
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चित्रगुप्त पूजा एवं भैया दूज की पूर्व संध्या पर प्रदेश और देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामना दी है. मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि ज्ञान के अधिष्ठाता देवता चित्रगुप्त भगवान की पूजा एवं आराधना से लोगों में पढ़ने–लिखने की अभिरुचि बढ़ती है. लोगों में पढ़ने–लिखने […]
विज्ञापन
पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चित्रगुप्त पूजा एवं भैया दूज की पूर्व संध्या पर प्रदेश और देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामना दी है. मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि ज्ञान के अधिष्ठाता देवता चित्रगुप्त भगवान की पूजा एवं आराधना से लोगों में पढ़ने–लिखने की अभिरुचि बढ़ती है.
लोगों में पढ़ने–लिखने के प्रति बढ़ती हुई अभिरुचि के फलस्वरूप बिहार में ज्ञान और शिक्षा का प्रकाश घर–घर फैलेगा. उहोंने कहा कि आज का युग ज्ञान का युग है. सब के प्रयास से बिहार सुखी, समुन्नत और समृद्ध बनेगा. मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि वे चित्रगुप्त पूजा एवं भैया दूज पर्व को पारस्परिक सौहार्द, सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










