पटना : महिला के खाते से जालसाजों ने निकाल लिये दो लाख रुपये
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Oct 2019 8:47 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : कदमकुआं थाने के काजीपुर की महिला बबीता देवी के खाता से जालसाजों ने दो लाख रुपया निकाल लिया. घटना की जानकारी बबीता देवी को तब हुई जब वह छठ पूजा का सामान खरीदने के लिए बैंक से छह हजार रुपये निकालने पहुंची थी. इस पर उनके खाता में मात्र 250 रुपया ही बचा […]
विज्ञापन
पटना : कदमकुआं थाने के काजीपुर की महिला बबीता देवी के खाता से जालसाजों ने दो लाख रुपया निकाल लिया. घटना की जानकारी बबीता देवी को तब हुई जब वह छठ पूजा का सामान खरीदने के लिए बैंक से छह हजार रुपये निकालने पहुंची थी.
इस पर उनके खाता में मात्र 250 रुपया ही बचा हुआ था. बबीता देवी का खाता पीएनबी राजेंद्र नगर में हैं. इस संबंध में बबीता देवी ने बताया कि जब उन्होंने बैंक प्रशासन से शिकायत की तो उल्टे केस में फंसाने की धमकी दी गयी.
उन्होंने सवाल उठाया कि जब उन्होंने कभी एटीएम का उपयोग नहीं किया तो उनके खाते से रुपये कैसे निकल गये? इधर, महिला ने कदमकुआं पुलिस को मामले की जानकारी दे दी है. महिला काफी गरीब है और उसने छोटे-मोटे काम कर अपने खाता में दो लाख रुपये जमा किया था. रुपये निकलने की जानकारी मिलने पर हालत काफी खराब था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




