ePaper

पटना : सिविल कोर्ट परिसर से जवान के साथ मारपीट कर हथकड़ी सहित फरार हुए तीन कैदी

Updated at : 23 Oct 2019 5:53 PM (IST)
विज्ञापन
पटना : सिविल कोर्ट परिसर से जवान के साथ मारपीट कर हथकड़ी सहित फरार हुए तीन कैदी

पटना : बिहार के पटना में सिविल कोर्ट परिसर से बुधवार को तीन कैदी फरार हो गये. वाहन चोरी के आरोपित तीनों कैदियों को फुलवारीशरीफ जेल से पेशी के लिएसिविलकोर्ट लाया गया था. इसी दौरान करीब एक बजे दिन में होमगार्ड के जवान के साथ मारपीट कर हथकड़ीकेसाथ फरार हो गये. सूत्रों के अनुसार एक […]

विज्ञापन

पटना : बिहार के पटना में सिविल कोर्ट परिसर से बुधवार को तीन कैदी फरार हो गये. वाहन चोरी के आरोपित तीनों कैदियों को फुलवारीशरीफ जेल से पेशी के लिएसिविलकोर्ट लाया गया था. इसी दौरान करीब एक बजे दिन में होमगार्ड के जवान के साथ मारपीट कर हथकड़ीकेसाथ फरार हो गये.


सूत्रों के अनुसार एक कैदी के हाथ में हथकड़ी लगी थी और बाकी दो को उसी हथकड़ी के रस्से को कमर में बांध कर पेशी के लिए ले जाया जा रहा था. इसी दौरान कुछ काम बता कर जवान के साथ तीनों कैदी पुराने सिविल सर्जन कार्यालय के अंदर प्रवेश कर गये. जहां सन्नाटा देख कर तीनों ने जवान पर हमला बोल दिया और मारपीट कर रस्सी को हाथ से छुड़ा लिया. इसके बाद तीनों ही गंगा नदी के किनारे भाग गये.

हालांकि, पुलिस टीम ने गंगा किनारे के तमाम इलाके के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली, लेकिन नतीजा सिफर रहा. बताया जाता है कि दो कैदी को फुलवारीशरीफ पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में जेल भेजागया था. जबकि, एक अन्य को कदमकुआं पुलिस द्वारा जेल भेजा गया था. तीनों के ऊपर बाइक चाेरी का आरोप था, इसलिए एक साथ पेशी के लिए लाया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन