जदयू दिल्ली में अकेले लड़ेगी चुनाव, नीतीश बुधवार को कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे बैठक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Oct 2019 8:24 PM
नयी दिल्ली : भाजपा की सहयोगी पार्टी जदयू दिल्ली विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने जा रही है और बिहार के मुख्यमंत्री एवं पार्टी अध्यक्ष नीतीश कुमार बुधवार को चुनाव की तैयारियों के संबंध में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे. पार्टी के दिल्ली प्रभारी और बिहार सरकार में मंत्री जदयू महासचिव संजय झा ने कहा कि पार्टी […]
नयी दिल्ली : भाजपा की सहयोगी पार्टी जदयू दिल्ली विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने जा रही है और बिहार के मुख्यमंत्री एवं पार्टी अध्यक्ष नीतीश कुमार बुधवार को चुनाव की तैयारियों के संबंध में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे. पार्टी के दिल्ली प्रभारी और बिहार सरकार में मंत्री जदयू महासचिव संजय झा ने कहा कि पार्टी ‘पूरी ताकत’ के साथ विधानसभा चुनाव लड़ेगी. चुनाव अगले साल की शुरुआत में हो सकती है.
बुधवार को इस बैठक में 70 विधानसभा क्षेत्रों के 3,000 से ज्यादा कार्यकर्ताओं के हिस्सा लेने की संभावना है. भले ही जदयू भाजपा की सहयोगी हो, लेकिन इनका गठबंधन सिर्फ बिहार तक ही है और बिहार से बाहर जदयू अकेली ही चुनाव लड़ती रही है. पार्टी की नजर यहां पूर्वांचल और बिहार के लोगों के वोटों पर है ताकि यहां अपनी दावेदारी मजबूत कर सके. 2015 में भी पार्टी ने कुछ सीटों पर चुनाव लड़ा था. पार्टी सूत्रों ने बताया कि वे इस साल बड़े स्तर पर चुनाव लड़ेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










