पटना : चुनौती को अवसर में बदलेंगे समस्याओं का समाधान भी हम ही लोग करेंगे : सुशील मोदी
Updated at : 14 Oct 2019 8:10 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि चुनौती को अवसर में बदलेंगे. समस्याओं का समाधान भी हम ही लोग करेंगे. काम करने वालों से ही लोग अपेक्षा करते हैं. कठिन दौर से बिहार को निकाला है. इस दौर से भी पटना को निकालेंगे. उन्होंने यह ट्वीट हाल में पटना […]
विज्ञापन
पटना : डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि चुनौती को अवसर में बदलेंगे. समस्याओं का समाधान भी हम ही लोग करेंगे. काम करने वालों से ही लोग अपेक्षा करते हैं. कठिन दौर से बिहार को निकाला है. इस दौर से भी पटना को निकालेंगे. उन्होंने यह ट्वीट हाल में पटना हुए जलजमाव से उत्पन्न संकट को लेकर किया है.
एक अन्य ट्वीट में उन्होंने राजद पर हमला करते हुए कहा है कि महागठबंधन का सबसे बड़ा दल राजद, जो मित्र दलों से सलाह किये बिना मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर चुका है. उसका सामान्य ज्ञान यह है कि वे जयंती और पुण्यतिथि में अंतर नहीं समझते.
उनके माता-पिता के राज में विकास नहीं हुआ इसलिए वे विकास, साइंस या तकनीक को अच्छा नहीं मानते. जनता को लालटेन युग में रखने वाली पार्टी बैलेट पेपर से चुनाव चाहती है, ताकि पहले की तरह हथियार के बल पर बूथ-लूट कर राज किया जा सके. उन्होंने कहा कि महागठबंधन में शामिल हर दल दूसरे को कुर्बानी की नसीहत दे रहा है, जिन्होंने विधानसभा उपचुनाव की पांच में से चार सीटें अपने पास रख लीं, वे केवल महादलित समाज से त्याग की आशा कर रहे हैं.
विधानसभा और लोकसभा की एक-एक सीट पर चुनाव लड़ने का फैसला करने वाली कांग्रेस उपदेश दे रही है कि दूसरों को ‘अपने बारे में कम, राज्य के हित में ज्यादा’ सोचना चाहिए. राजद और कांग्रेस ने दूसरों के बारे में सोचा होता, तो बिहार उनके लंबे शासन में पिछड़ा राज्य न बना होता.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




