ePaper

पटना में जलजमाव से पीड़ित लोगों ने उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के घर का किया घेराव

Updated at : 13 Oct 2019 5:44 PM (IST)
विज्ञापन
पटना में जलजमाव से पीड़ित लोगों ने उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के घर का किया घेराव

पटना : बिहार की राजधानी पटना में जल जमाव से हुई बरबादी को लेकर आक्रोशित लोगों ने उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के घर का घेराव किया. राजेंद्र नगर पार्क में धरना व प्रदर्शन के बाद सभी लोग उनके घर पहुंच कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. लोगों ने मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, नगर विकास मंत्री सहित पटना […]

विज्ञापन

पटना : बिहार की राजधानी पटना में जल जमाव से हुई बरबादी को लेकर आक्रोशित लोगों ने उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के घर का घेराव किया. राजेंद्र नगर पार्क में धरना व प्रदर्शन के बाद सभी लोग उनके घर पहुंच कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. लोगों ने मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, नगर विकास मंत्री सहित पटना नगर निगम व बुडको के अधिकारियों के खिलाफ मुर्दाबाद का नारा लगाया.

पीड़ित लोगों ने कहा कि शासन-प्रशासन को इसका जवाब देना होगा. धरना-प्रदर्शन को लेकर उपमुख्यमंत्री के घर पर बड़ी संख्या में पुलिस तैनात किये गये थे. इसके बावजूद प्रदर्शनकारी उपमुख्यमंत्री के घर को घेरे रखा. इस दौरान उपमुख्यमंत्री घर से बाहर नहीं निकले. जानकारी के अनुसार उपमुख्यमंत्री अपने घर पर मौजूद नहीं थे. इसके बाद प्रदर्शनकारी पटना नगर निगम के बांकीपुर अंचल पहुंच कर रोषपूर्ण प्रदर्शन किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन