इन पूजा स्पेशल ट्रेनों से कम हो सकती है परेशानी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Oct 2019 7:13 AM

विज्ञापन

दीलावी और छठ पूजा के मौके पर उत्तर रेलवे की ओर से हर साल स्पेशल ट्रेनें चलायी जाती हैं. इस बार भी बिहार और उत्तर प्रदेश के लिए 28 स्पेशल ट्रेनें चलायी जायेंगी. इसलिए अगर दीवाली या छठ पूजा पर बिहार जाने की सोच रहे हैं और टिकट को लेकर परेशान हैं तो आप स्पेशल […]

विज्ञापन

दीलावी और छठ पूजा के मौके पर उत्तर रेलवे की ओर से हर साल स्पेशल ट्रेनें चलायी जाती हैं. इस बार भी बिहार और उत्तर प्रदेश के लिए 28 स्पेशल ट्रेनें चलायी जायेंगी. इसलिए अगर दीवाली या छठ पूजा पर बिहार जाने की सोच रहे हैं और टिकट को लेकर परेशान हैं तो आप स्पेशल ट्रेन में टिकट बुक करवा सकते हैं.

1. आनंद विहार- भागलपुर स्पेशल (04002)
यह 24 अक्तूबर और 31 अक्तूबर को आनंदविहार रेलवे स्टेशन से शाम 6.35 बजे खुलेगी. यह ट्रेन अगले दिन यानी 25 अक्तूबर (शुक्रवार) को भागलपुर पहुंचेगी. जबकि भागलपुर से यह स्पेशल ट्रेन (04001) 25 अक्त्ूबर और 1 नवंबर (शुक्रवार) को शाम में 6.45 बजे खुलेगी और अगले दिन शनिवार को शाम 5.30 बजे आनंदविहार पहुंचेगी.
2. नयी दिल्ली- बरौनी स्पेशल (04404)
यह स्पेशल ट्रेन हफ्ते में दो दिन चलेगी. नयी दिल्ली स्टेशन यह ट्रेन 22, 25 और 29 अक्टूबर को शाम 7.25 बजे खुलेगी और अगले दिन शाम 6 बजे बरौनी पहुंचेगी. वापसी में यह ट्रेन 23, 26 और 30 अक्टूबर को बरौनी रेलवे स्टेशन से शाम 7.30 बजे चलेगी और रात 10.10 बजे नयी दिल्ली पहुंचेगी.
3. नयी दिल्ली-दरभंगा स्पेशल (04406)
यह साप्ताहिक ट्रेन 18 अक्टूबर को नयी दिल्ली से शाम 7.25 बजे खुलेगी और अगले दिन शाम 7.15 बजे दरभंगा स्टेशन पहुंचेगी. वापसी में यह ट्रेन 19 अक्टूबर को रात 8.55 बजे दरभंगा स्टेशन से खुलेगी और अगले दिन रात 10.10 बजे नयी दिल्ली पहुंचेगी. इस ट्रेन में सभी थर्ड एसी डिब्बे होंगे.
4. नयी दिल्ली-मुजफ्फरपुर स्पेशल (04408)
यह साप्ताहिक ट्रेन है. यह ट्रेन नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन से 5 नवंबर को शाम 6.25 बजे खुलेगी और अगले दिन 6.30 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी. जबकि वापसी में यह ट्रेन 6 नवंबर को रात 11.20 बजे मुजफ्फरपुर से चलेगी औ अगले दिन रात 10.10 बजे नयी दिल्ली पहुंचेगी. इस ट्रेन में सभी कोच थर्ड एसी होंगे.
5. नयी दिल्ली-सहरसा स्पेशल (04414)
यह साप्ताहिक रेलगाड़ी एक नवंबर को नयी दिल्ली से रात 7.25 खुलेगी और और अगले दिन रात आठ बजे सहरसा पहुंचेगी. वापसी में यह स्पेशल ट्रेन 2 नवंबर की रात 10.15 बजे सहरसा से खुलेगी और अगले दिन रात 10.10 बजे नयी दिल्ली पहुंचेगी. इस ट्रेन के सभी कोच थर्ड एसी होंगे.
6. नयी दिल्ली-पटना सुविधा स्पे. (82404)
यह सुविधा स्पेशल ट्रेन 25, 28 और 31 अक्टूबर को नयी दिल्ली से दोपहर 2.55 बजे खुलेगी और अगले दिन सुबह 8.30 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी. जबकि वापसी में यह ट्रेन 26 और 29 अक्टूबर, और 1 नवंबर को दोपहर 12 बजे पटना से खुलेगी और अगले दिन शाम 4 बजे नयी दिल्ली पहुंचेगी.
7. नयी दिल्ली-पटना-जंक्शन स्पेशल (04078)
पटना के लिए नयी दिल्ली से एक और पूजा स्पेशल ट्रेन चलायी गयी है. यह ट्रेन 26 अक्टूबर, 29 अक्टूबर और एक नवंबर को नयी दिल्ली से दोपहर 2.55 बजे खुलेगी और अगले दिन सुबह 8.30 बजे पटना पहुंचेगी. वापसी में यह ट्रेन 27 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 2 नवंबर को पटना से दोपहर 12 बजे खुलेगी और अगले दिन शाम 5 बजे नयी दिल्ली पहुंचेगी.
8. दिल्ली-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल(04084)
पूर्णिया के लिए स्पेशल ट्रेन 04084 दिल्ली से 25, 28 और 31 अक्टूबर को रात 10.40 बजे चलेगी और अगले दिन रात 10.30 बजे पूर्णिया पहुंचेगी. जबकि वापसी में यह ट्रेन 27 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 3 नवंबर को शाम 5 बजे पूर्णिया से खुलेगी और अगले दिन शाम 6.20 बजे दिल्ली पहुंचेगी.
9. आनंद विहार-कटिहार (04052)
यह पूजा स्पेशल ट्रेन 23, 26, 29 अक्टूबर और एक नवंबर को सुबह 11.45 बजे आनंद विहार से खुलेगी और अगले दिन दोपहर 12.45 बजे कटिहार पहुंचेगी. वापसी में 24, 27, 30 अक्टूबर और 2 नवंबर को यह ट्रेन रात 8 बजे कटिहार से खुलेगी और अगले दिन रात 11 बजे आनंद विहार पहुंचेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन