जलजमाव से त्रस्त लोगों का फूटा गुस्‍सा : दानापुर-खगौल रोड पांच घंटे किया जाम, आगजनी कर विरोध प्रदर्शन

Updated at : 10 Oct 2019 7:06 AM (IST)
विज्ञापन
जलजमाव से  त्रस्त  लोगों का फूटा गुस्‍सा : दानापुर-खगौल रोड पांच घंटे किया जाम, आगजनी कर विरोध प्रदर्शन

दानापुर : जलजमाव से त्रस्त कॉलोनियों के लोगों ने बुधवार को दानापुर-खगौल मुख्य मार्ग को विजय विहार कॉलोनी मोड़ के पास आगजनी कर जाम किया. जाम कर रहे लोगों ने जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. जाम के कारण दोपहर 12 बजे से 5 बजे तक खगौल मुख्य मार्ग का आवागमन ठप रहा. जाम कर […]

विज्ञापन

दानापुर : जलजमाव से त्रस्त कॉलोनियों के लोगों ने बुधवार को दानापुर-खगौल मुख्य मार्ग को विजय विहार कॉलोनी मोड़ के पास आगजनी कर जाम किया. जाम कर रहे लोगों ने जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. जाम के कारण दोपहर 12 बजे से 5 बजे तक खगौल मुख्य मार्ग का आवागमन ठप रहा. जाम कर रहे लोगों ने बताया कि पिछले दिनों लेखानगर में जलजमाव रहने के कारण प्रशासन ने लेखानगर का पानी सड़क के दूसरी ओर जाने के लिए जेसीबी से रास्ता बना दिया गया.

इससे विजय विहार कॉलोनी, आदर्श कॉलोनी, गामा पथ व आरपीएस लॉ कॉलेज रोड समेत आदि कॉलोनियों में कमर भर तो कहीं घुटने भर जलजमाव हो गया है. इन कॉलोनियों में जलजमाव नहीं था, परंतु लेखा नगर के जलजमाव का पानी सड़क की दूसरी ओर डालने के कारण ही इन कॉलोनियों में जलजमाव हो गया है.
लोगों ने बताया कि गुरुवार से स्कूल खुल रहे हैं. जलजमाव के कारण बच्चों को स्कूल भेजने में भारी परेशानी होगी. पानी से बदबू आ रहा है . संक्रामक रोग फैलने की संभावना बनी हुई है. घंटों मशक्कत के बाद एसडीओ तरनजोत सिंह, नगर पर्षद कार्यपालक पदाधिकारी संजीव कुमार व सीओ महेंद्र प्रसाद गुप्ता के आश्वासन के बाद जाम हटाया गया.
जलजमाव का नगर विकास के प्रधान सचिव ने लिया जायजा
दानापुर . नगर पर्षद क्षेत्र में पिछले 13 दिनों से जलजमाव की समस्‍या से ग्रस्‍त इलाकों का जायजा लेने मंगलवार को नगर विकास के प्रधान सचिव चैतन्‍य प्रसाद दानापुर पहुंचे. उन्‍होंने पर्षद क्षेत्र के गोला रोड, लेखानगर , रूपसपुर -दीघा नहर किनारे बसी कॉलोनियों के जलजमाव वाले इलाके का जायजा लिया. साथ ही जल निकासी को लेकर आवश्‍यक निर्देश दिया. पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि प्रधान सचिव ने गोलारोड , लेखानगर, रूपसपुर -दीघा नहर किनारे बसी कॉलोनियां समेत जलजमाव इलाके का निरीक्षण किया.
पटना िसटी में फोर लेन किया जाम
जलजमाव की पीड़ा झेल रहे लोगों का गुस्सा बुधवार को फिर फूटा. आक्रोशित लोगों ने अगमकुआं थाना क्षेत्र के बड़ी पहाड़ी जीरो माइल के पास फोर लेन को जाम कर दिया. सड़क जाम कर रहे लोगों का कहना था कि शहर के पानी को निकाल कर इधर बहा दिया गया है. इस वजह से जकरियापुर, पहाड़ी, आसोचक, नंदलाल छपरा व ट्रांसपोर्ट नगर समेत अन्य जगहों पर जलजमाव की स्थिति बन गयी है. प्रशासन से बार-बार फरियाद करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है.
इस वजह से कायम जलजमाव की वजह से हजारों लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. जाम की सूचना मिलने के बाद अगमकुआं व बाइपास के साथ यातायात थानाें की पुलिस भी मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित लोग कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे.
सड़क पर उतरे लोग जिलाधिकारी को बुलाने की मांग कर रहे थे. सुबह लगभग 11 बजे से लेकर ढाई बजे तक फोर लेन जाम कर हंगामा कर रहे लोगों को पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद समझा -बुझा कर सड़क पर से हटवाया. जाम की वजह से फोर लेन दीदारगंज से लेकर नंदलाल छपरा के बीच में दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गयी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन