पटना : जलनिकासी के बाद दोषियों पर होगी कार्रवाई : मंत्री

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Oct 2019 9:10 AM

विज्ञापन

पटना : नगर विकास व अावास मंत्री सुरेश शर्मा ने कहा कि जलनिकासी के बाद जलजमाव के लिए दोषियों पर कार्रवाई की जायेगी. इसके लिए जांच बैठाकर नगर निगम व बुडको के काम की समीक्षा होगी. कहीं-न-कही समन्वय में कमी व काम में लापरवाही का मामला बनता है. वहीं पानी कब तक निकाल जायेगा के […]

विज्ञापन
पटना : नगर विकास व अावास मंत्री सुरेश शर्मा ने कहा कि जलनिकासी के बाद जलजमाव के लिए दोषियों पर कार्रवाई की जायेगी. इसके लिए जांच बैठाकर नगर निगम व बुडको के काम की समीक्षा होगी. कहीं-न-कही समन्वय में कमी व काम में लापरवाही का मामला बनता है.
वहीं पानी कब तक निकाल जायेगा के सवाल पर मंत्री ने कहा कि शनिवार तक अधिकांश जगहों से पानी कम हो जायेगा. राजेंद्र नगर से लेकर अन्य जगहों की गलियों से भी पानी निकाला जा रहा है. बुडको व नगर निगम को समन्वय से काम करना होगा. वहीं उन्होंने फॉगिंग कराने व एंटी लार्वा का छिड़काव करने के निर्देश दिये हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन