बीसीए का चुनाव आज, चार जिला संघ नहीं दे पायेंगे वोट
Updated at : 29 Sep 2019 8:05 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) के कमेटी ऑफ मैनेजमेंट के पांच पदों के लिए आज मतदान होंगे. क्रमश: अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष व जिला प्रतिनिधि के पद के लिए वोट डाले जायेंगे. राजधानी के एक होटल में होनेवाले चुनाव में सुबह 10 बजे से मतदान शुरू होकर दोपहर दो बजे तक चलेगा. इस […]
विज्ञापन
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) के कमेटी ऑफ मैनेजमेंट के पांच पदों के लिए आज मतदान होंगे. क्रमश: अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष व जिला प्रतिनिधि के पद के लिए वोट डाले जायेंगे. राजधानी के एक होटल में होनेवाले चुनाव में सुबह 10 बजे से मतदान शुरू होकर दोपहर दो बजे तक चलेगा.
इस चुनाव में चार जिला संघ अपना वोट का इस्तेमाल नहीं कर पायेंगे. मिली जानकारी के अनुसार सीतामढ़ी व पूर्णिया में एडहॉक कमेटी है, इसलिए वोट नहीं दे पायेंगे. वहीं लखीसराय और सुपौल में दो लोगों की कमेटी है.
इस वजह से इन्हें वोट देने से दूर रखा जा सकता है. दोपहर तीन बजे से सभी मतों की गिनती होगी और इसके बाद निर्वाचित प्रत्याशियों की नामों की घोषणा कर दी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




