पटना में नकली पनीर का हुआ खुलासा, कंकड़बाग के रेस्टोरेंट और मिठाई कारखानों पर छापा, उत्पाद और बिक्री पर भी रोक

Updated:
विज्ञापन
patna news

खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई

Patna News: पटना के कंकड़बाग में खाद्य सुरक्षा विभाग ने एक रेस्टोरेंट और पांच मिठाई कारखानों में छापेमारी कर नकली पनीर, खराब काजू और संदिग्ध मसाले बरामद किए. कई जगह गंदगी के बीच मिठाइयां बनती मिलीं. विभाग ने नमूने जांच को भेजकर 14 दिन का नोटिस जारी किया है.

विज्ञापन

Patna News: (आनंद तिवारी की रिपोर्ट) पटना के कंकड़बाग इलाके में रेस्टोरेंट और प्रसिद्ध मिठाई दुकानों में नकली पनीर और मिठाई ग्राहकों को परोसे जा रहे हैं. इसका सेवन सेहत के लिए काफी घातक हो सकता है. लगातार ऐसे पनीर व मिठाई को खाने से आंतों के साथ लीवर भी डैमेज हो सकता है. खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी में कंकड़बाग में नकली पनीर, खोया, काजू, हल्दी व धनिया पाउडर की सप्लाई का खुलासा हुआ है. खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश जी कश्यप की देखरेख में टीम ने कंकड़बाग के कॉलोनी मोड़ स्थित सेवन स्टोरीज रेस्टोरेंट में सबसे पहले छापेमारी की गई. जहां नकली पनीर, संदिग्ध धनिया, हल्दी, काली मिर्च व कई मसाले पकड़े गये. टीम ने तुरंत बिक्री पर रोक लगाते हुए सभी सामग्रियों को जब्त कर सैंपल जांच के लिए भेज दिया है. साथ ही पनीर से बनने वाले सभी सामग्रियों की बिक्री पर भी रोक लगा दी गई है.

पांच प्रसिद्ध मिठाई दुकान के कारखानों में छापेमारी, निर्माण पर रोक

पटना के जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश कश्यप ने कहा कि रेस्टोरेंट के बाद शालीमार, चिनार, निवेलटी, मोतीचूर लड्डू मिष्ठान भंडार समेत कुल पांच प्रसिद्ध मिठाई दुकानों के कारखानों में औचक छापेमारी की गई. ये सभी कारखाने कॉलोनी मोड़ से लेकर टैंपो स्टैंड और द्वारिका कॉलेज तक में बने कारखानों में छापेमारी की गई. जहां चिनार और निवेलटी में रखे गये काजू में गंध आ रहे थे और खराब हो चुके थे. इसके अलावा शालीमार, मोतीचूर के कारखानों में गुलाब जामून, रसगुल्ला गंदगी के बीच बनाया जा रहा था. जहां हाइजिंग पूरी तरह से खराब पाई गई. मुकेश कश्यप ने बताया कि रेस्टोरेंट और संबंधित मिठाई कारखानों को 14 दिन का नोटिस देते हुए मिठाई निर्माण पर रोक लगा दी गई है.

क्या कहते हैं मुकेश कश्यप

नकली पनीर और मिठाई को लेकर कुछ इनपुट मिला था. इसके लिए आधा दर्जन से अधिक मिठाई दुकान के कारखाने व एक रेस्टाेरेंट में छापेमारी की गई है.इस दौरान नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया है. जिला खाद्य सुरक्षा विभाग को पटना में नकली पनीर की सप्लाई की शिकायत मिली थी. फिलहाल नोटिस जारी करते हुए 14 दिन के अंदर जवाब मांगा गया है. अगर सही जवाब नहीं मिला तो नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि दो दर्जन से अधिक रेस्टोरेंट व मिष्ठान भंडार रडार पर हैं, जिनकी सूची बना ली गई है. जल्द ही औचक छापेमारी की जायेगी.

मिलावटी खाद्य पदार्थ से सेहत को गंभीर खतरा

न्यू गार्डिनर रोड अस्पताल के अधीक्षक डॉ मनोज कुमार सिन्हा और पीएमसीएच के अधीक्षक डॉ राजीव कुमार सिंह का कहना है कि नकली खाद्य सामग्रियों के खाने से सेहत पर बड़ा असर पड़ता है. मिलावटी पनीर और अन्य खाद्य सामग्री खाने से आंतों के साथ साथ लीवर और किडनी पर भी असर पड़ता है. मिलावटी पनीर में दूध की जगह सिंथेटिक और केमिकल का प्रयोग किया जाता है जो सेहत के लिए काफी खतरनाक है. ऐसे खाद्य पदार्थों के सेवन से हमेशा बचना चाहिए. ऐसे खाद्य पदार्थ बरसात के दिनों में और घातक हो जाते हैं. इससे आंतों में इंफेक्शन के साथ लीवर और किडनी में भी संक्रमण हो सकती है.

Also Read: असम विमान हादसे में भोजपुर का लाल शहीद, अग्निवीर दानिश आलम अब तिरंगे में लिपटकर लौटेगा घर

विज्ञापन
Nikhil Anurag

लेखक के बारे में

By Nikhil Anurag

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन