ePaper

बिहार में भारी बारिश ने लगाया ट्रेन परिचालन पर ब्रेक, ...जानें कब-कब कौन-कौन ट्रेन रहेगी निरस्त

Updated at : 27 Sep 2019 3:42 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार में भारी बारिश ने लगाया ट्रेन परिचालन पर ब्रेक, ...जानें कब-कब कौन-कौन ट्रेन रहेगी निरस्त

पटना : बिहार में भारी बारिश ने रेल का पहिया पर ब्रेक लगा दिया है. पूर्व मध्य रेलवे के मुताबिक, भारी बारिश के कारण आरा-सासाराम रेलखंड पर जलजमाव के कारण परिचालन प्रभावित होने से ट्रेन परिचालन बाधित रहेगा. साथ ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्क्शन से आरा और सासाराम से पटना के साथ-साथ बक्सर-पंडित दीनदयाल उपाध्याय […]

विज्ञापन

पटना : बिहार में भारी बारिश ने रेल का पहिया पर ब्रेक लगा दिया है. पूर्व मध्य रेलवे के मुताबिक, भारी बारिश के कारण आरा-सासाराम रेलखंड पर जलजमाव के कारण परिचालन प्रभावित होने से ट्रेन परिचालन बाधित रहेगा. साथ ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्क्शन से आरा और सासाराम से पटना के साथ-साथ बक्सर-पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बीच चलनेवाली पैसेंजर ट्रेन भी निरस्त रहेगी.

कब-कब कौन-कौन ट्रेन रहेगी निरस्त

1. 54272 पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन-आरा पैसेंजर 27 से 29 सितंबर, 2019 तक निरस्त रहेगी.

2. 54271 आरा-पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पैसेंजर 28 से 30 सितंबर, 2019 तक निरस्त रहेगी.

3. 54273/54274 सासाराम-आरा-सासाराम पैसेंजर 28 से 30 सितंबर, 2019 तक निरस्त रहेगी.

4. 53211 पटना-सासाराम पैसेंजर 27 से 29 सितंबर, 2019 तक निरस्त रहेगी.

5. 53212 सासाराम-पटना पैसेंजर 28 से 30 सितंबर, 2019 तक निरस्त रहेगी.

6. 54261 पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन-वाराणसी पैसेंजर 28 से 30 सितंबर, 2019 तक निरस्त रहेगी.

7. 54268 वाराणसी-पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पैसेंजर 28 से 29 सितंबर, 2019 तक निरस्त रहेगी.

8. 03601/03602 बक्सर-पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन-बक्सर पैसेंजर 28 से 30 सितंबर, 2019 तक निरस्त रहेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन