पटना एयरपोर्ट का रनवे बंद : विमान में तीन-चार घंटे तक बैठे रहे यात्री
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Sep 2019 6:29 AM
पटना : बुधवार दोपहर पटना एयरपोर्ट का रनवे बंद होने की घटना से पहले गो एयर, एयर इंडिया और इंडिगो के एक-एक विमान पटना एयरपोर्ट पर उड़ान भरने के लिए खड़े थे. तीनों में यात्री सवार हो चुके थे, तभी रनवे बाधित हो गया और उसके फ्री होने का इंतजार करते यात्री घंटों उनके भीतर […]
पटना : बुधवार दोपहर पटना एयरपोर्ट का रनवे बंद होने की घटना से पहले गो एयर, एयर इंडिया और इंडिगो के एक-एक विमान पटना एयरपोर्ट पर उड़ान भरने के लिए खड़े थे. तीनों में यात्री सवार हो चुके थे, तभी रनवे बाधित हो गया और उसके फ्री होने का इंतजार करते यात्री घंटों उनके भीतर बैठे रहे. इस दौरान बड़ी संख्या में यात्रियों का टर्मिनल और उसके बाहर भी जमावड़ा बना रहा और विमानों के देर होने से उन्हें बहुत परेशानी हुई. कुछ ने फ्लाइट रद्द करा दी, जबकि कई ने रीशिडयूल किया.
इंडिगो की फ्लाइट से दिल्ली और फिर दुबई जा रहा था, देर होने से कनेक्टिंग फ्लाइट छूट जाती. अब देर से पहुंचूंगा और वेतन कटेगा .
आशिफ अली
गेस्ट गो एयर से दिल्ली से आ रहे हैं. लेकिन न तो यहां कोई विमान का स्टेट्स बताने को तैयार है और न अन्य जानकारी दे रहा है.
अजय कुमार शाह
एयरइंडिया की फ्लाइट से दिल्ली और वहां से दमाम जाना है. स्थिति को देख कर डर है कि कहीं कनेक्टिंग फ्लाइट छूट न जाये.
शकील अहमद
मेरे गेस्ट इंडिगो के विमान से आने वाले हैं, लेकिन इन्क्वायरी वाले कुछ भी नहीं बता रहे हैं. पता नहीं कहां डायवर्ट हुआ.
सुप्रिया रचना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










