पटना : ठेकेदार की हिम्मत से बचे डेढ़ लाख, एक पकड़ाया
Updated at : 12 Sep 2019 9:24 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : शास्त्री नगर थाने के हड़ताली मोड़ के समीप स्थित विश्वेश्वरैया भवन के गेट पर ठेकेदार हरेराम यादव से डेढ़ लाख रुपया लूटने की अपराधियों की योजना फेल हो गयी. ठेकेदार ने हिम्मत दिखायी और रुपयों से भरा झोला छीन कर भाग रहे एक अपराधी को पकड़ लिया और फिर लोगों ने उसकी पिटाई […]
विज्ञापन
पटना : शास्त्री नगर थाने के हड़ताली मोड़ के समीप स्थित विश्वेश्वरैया भवन के गेट पर ठेकेदार हरेराम यादव से डेढ़ लाख रुपया लूटने की अपराधियों की योजना फेल हो गयी. ठेकेदार ने हिम्मत दिखायी और रुपयों से भरा झोला छीन कर भाग रहे एक अपराधी को पकड़ लिया और फिर लोगों ने उसकी पिटाई कर दी.
हालांकि, उसके तीन साथी निकल भागने में सफल रहे. गेट पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने भी त्वरित कार्रवाई की और अपराधी को अपने कब्जे में ले लिया. इसके बाद शास्त्री नगर पुलिस को बुला कर उनके हवाले कर दिया. पकड़े गये अपराधी से पुलिस पूछताछ कर रही है. सूत्रों का कहना है कि यह कोढ़ा गैंग का सदस्य है और उसका नाम राजीव है. इसकी निशानदेही पर पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है.
बैंक के अंदर से पीछा कर रहे थे अपराधी
जानकारी के अनुसार हरेराम यादव ठेकेदार हैं और वे बुधवार को विश्वेश्वरैया भवन के एसबीआइ बैंक स्थित अपने खाते से डेढ़ लाख रुपये निकालने पहुंचे थे. उन्होंने रुपये निकाले और उसे एक झोला में रख लिया.
हरेराम यादव रुपये लेकर पैदल ही भवन के गेट पर पहुंचे, तो वहां पहले से दो अपाची बाइक पर सवार तीन युवक थे. एक युवक गाड़ी के बगल में खड़ा था. हरेराम यादव के हाथ में रहे झोला को उस युवक ने झटके से छीन लिया और गाड़ी पर बैठने की कोशिश की.
लेकिन, हरेराम यादव ने दौड़ कर उसे पकड़ लिया. जिसके कारण वह बाइक पर नहीं बैठ पाया. इसके बाद हरेराम यादव व अपराधी के बीच उठापटक शुरू हो गयी. लोगों की भीड़ जमा होते ही दो बाइक पर सवार तीन अपराधी वहां से निकल गये. इसके बाद लोगों की मदद से भवन की गेट पर तैनात पुलिसकर्मियों ने अपराधी को पकड़ लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




