पटना : विधानसभा चुनाव हमें हर हाल में जीतना है : तेजस्वी

Updated at : 02 Sep 2019 8:59 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : विधानसभा चुनाव हमें हर हाल में जीतना है : तेजस्वी

पटना : बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं सदस्यता अभियान के प्रभारियों से आह्वान किया है कि इस बार का विधानसभा चुनाव हमें हर हाल में जीतना है. इसलिए, कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वे वंचित वर्ग के बीच जाएं. उन्हें विश्वास दिलाएं कि राजद उनका सच्चा हमदर्द है. […]

विज्ञापन
पटना : बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं सदस्यता अभियान के प्रभारियों से आह्वान किया है कि इस बार का विधानसभा चुनाव हमें हर हाल में जीतना है. इसलिए, कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वे वंचित वर्ग के बीच जाएं. उन्हें विश्वास दिलाएं कि राजद उनका सच्चा हमदर्द है.
राजद समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर 2020 में होने वाले विधानसभा चुनावों में हर हाल में जीत हासिल करेगा. वे रविवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे. इस बैठक में राज्य के नवनियुक्त सदस्यता अभियान प्रभारी एवं सह प्रभारी शामिल थे.
तेजस्वी यादव ने कहा कि राजद के लोगों को विधानसभा में केवल जीत के लिए लड़ना है. इसमें कोई कोर कसर नहीं छोड़नी है. इसके लिए उन्होंने आपसी मतभेद भुलाने की अपील की. बैठक में कहा गया कि अब तक पचास लाख से अधिक सदस्यता अभियान के आवेदन जिलों में भेजे गये हैं, जिसकी वापसी नौ अक्तूबर से होगी.
सभी जिलों के लिए सदस्यता अभियान के प्रभारी एवं सह प्रभारी मनोनीत किये गये. बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डाॅ रामचंद्र पूर्वे, प्रधान महासचिव आलोक कुमार, वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी, राम विचार राय, अब्दुल गफूर, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, प्रदेश में पार्टी के सहायक निर्वाचन अधिकारी मदन शर्मा आदि उपस्थित रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन