तेज प्रताप ने खाया डफली बजानेवाले के साथ खाना
Updated at : 01 Sep 2019 4:18 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव में यदा-कदा अपने पिता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की झलक दिख जाती है. शुक्रवार को कुछ ऐसी ही घटना देखने को मिली. तेज प्रताप ने सड़क पर डफली बजाने वाले के साथ खाना खाया. डफलीवाला बोरिंग रोड में डफली बजाकर खाने के लिए पैसे की मांग कर […]
विज्ञापन
पटना : पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव में यदा-कदा अपने पिता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की झलक दिख जाती है. शुक्रवार को कुछ ऐसी ही घटना देखने को मिली. तेज प्रताप ने सड़क पर डफली बजाने वाले के साथ खाना खाया. डफलीवाला बोरिंग रोड में डफली बजाकर खाने के लिए पैसे की मांग कर रहा था.
उधर से गुजर रहे तेज प्रताप के सामने वह डफलीवाला आया. उन्होंने उसे दुत्कारने की जगह प्रेम से अपनी लग्जरी गाड़ी में बैठाया और साथ लेकर पास के रेस्टोरेंट में चले गये. प्रेम से डफलीवाले के साथ उन्होंने खाना खाया. उसके बाद उसको विदा किया. तेज प्रताप के स्वभाव को देखकर आसपास के लोग भी चर्चा करने लगे.
तेजप्रताप नहीं चला पायेंगे पिता के जमाने के पुराने सिक्के : सुशील मोदी
पटना. सुशील मोदी ने लालू प्रसाद के बड़े तेज प्रताप यादव पर कटाक्ष किया है. डिप्टी सीएम ने कहा कि कभी लालू प्रसाद गरीबों की बस्ती में जाकर उनके बच्चों को नहलाते थे. एक महिला डीएम को भी इस तरह के गरीब-नवाज स्टंट शो में लगाया गया था. अब तेजप्रताप यादव को लगता है कि वे भी पिता के जमाने के पुराने सिक्के चला लेंगे.
लालू प्रसाद की नौटंकी एक बार चल गयी, क्योंकि उस समय तक तक चारा घोटाला, अलकतरा घोटाला, रेलवे होटल के बदले जमीन घोटाला और परिवार की अथाह बेनामी संपत्ति का पता नहीं चला था. लोग लालू परिवार के गरीब प्रेम की असलियत जान चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




