पटना : अभियान की घोषणाओं के जमीन पर उतरने का इंतजार
Updated at : 27 Aug 2019 9:20 AM (IST)
विज्ञापन

पांच दिन शेष : अतिक्रमण हटाया, लेकिन समतलीकरण नहीं होने से नहीं हो पा रहा इस्तेमाल पटना : शहर में बुनियादी नागरिक सुविधाएं मुहैया कराने को लेकर हाइकोर्ट की 31 अगस्त की मियाद पूरी होने को है. अगली सुनवाई में महज पांच दिन शेष हैं. ऐसे में सुधार कार्यों की रफ्तार भी काफी तेज चल […]
विज्ञापन
पांच दिन शेष : अतिक्रमण हटाया, लेकिन समतलीकरण नहीं होने से नहीं हो पा रहा इस्तेमाल
पटना : शहर में बुनियादी नागरिक सुविधाएं मुहैया कराने को लेकर हाइकोर्ट की 31 अगस्त की मियाद पूरी होने को है. अगली सुनवाई में महज पांच दिन शेष हैं. ऐसे में सुधार कार्यों की रफ्तार भी काफी तेज चल रही है.
16 अगस्त से मेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत के बाद पिछले लगभग 10 दिनों में बेली रोड से लेकर विकास भवन, डाकबंगला, एग्जीबिशन रोड, बोरिंग रोड, पटना जंक्शन, बुद्ध मार्ग सहित कई इलाकों में दिन-रात अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान की वजह से सड़कें चौड़ी दिख रही हैं, लेकिन उनको व्यवस्थित किया जाना बाकी है.
बेली रोड : सड़क चौड़ीकरण कर हो रहा समतलीकरण : आयकर गोलंबर से हड़ताली चौराहा तक सड़क के चौड़ीकरण को लेकर अवरोध तोड़े गये हैं. बोरिंग रोड से बेली रोड कॉर्नर के पास मंदिर को तोड़ कर रास्ता चौड़ा किया गया. बिहार म्यूजियम के सामने भी सुधा बूथ से लेकर अस्थायी अतिक्रमण हटाये गये.
नया सचिवालय विकास भवन के पास बहुत पुराने मार्केट को ध्वस्त कर दिया गया. लेकिन, इस जगह को खाली कराया जाना बाकी है. केबी सहाय गोलंबर के पास अक्तूबर महीने से इको पार्क का नया गेट खोलने की तैयारी है.
बुद्धमार्ग से जीपीओ स्मार्टजोन पर काम
बुद्धमार्ग से जीपीओ तक अतिक्रमण को हटा दिया गया है. अब इस सड़क को आर ब्लॉक तक स्मार्ट जोन बनाने का काम फाइल में है. जीपीओ के आस-पास पुल के नीचे पार्किंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिये गये, लेकिन इस संबंध में बात आगे नहीं बढ़ी है.
दूध मार्केट की जगह अत्याधुनिक पार्किंग की तैयारी
जमींदोज किये गये दूध मार्केट की जगह पटना जंक्शन पर अत्याधुनिक पार्किंग की तैयारी है. इस संबंध में स्मार्ट सिटी की एजेंसी को निर्देश दिया गया है. मलबा हटा लिया गया है. दानापुर डीआरएम ने भी निरीक्षण कर अधिकारियों को कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिये.
बोरिंग कैनाल रोड को चौड़ा करने की तैयारी
बोरिंग कैनाल रोड के चौड़ीकरण की तैयारी है. फुटपाथ की चौड़ाई एक मीटर तक व बीच के वेंडिंग जोन को छह फुट तक छोटा कर इस सड़क को हड़ताली चौराहा से राजापुर पुल तक फोरलेन किये जाने का लक्ष्य है. इस संबंध में कागजी कार्रवाई शुरू की गयी है.
कारगिल चौक से एनआइटी मोड़ तक सड़क बनेगी फोरलेन
अशोक राजपथ पर कारगिल चौक से एनआइटी मोड़ तक सड़क फोरलेन कर यातायात बेहतर बनाने के लिए डीपीआर बनायी जा रही है. इस सड़क पर गोविंद मित्रा रोड और मखनिया कुआं लिंक रोड को वनवे कर दिया गया है. बाकरगंज नाले को ढक कर वेंडिंग जोन को लेकर भी कार्ययोजना तैयार की जा रही है. इस इलाके में फिलहाल जाम से राहत नहीं दिख रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




