जेलों में वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग से होगी कैदियों की पेशी

Updated at : 25 Aug 2019 4:32 AM (IST)
विज्ञापन
जेलों में वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग से होगी कैदियों की पेशी

पटना : राज्य के जेलों में बंद सभी कैदियों की पेशी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से करने की योजना सरकार ने बनायी है. यह निर्णय कैदियों को न्यायालय में पेशी के लिये लेकर जाने में लगे हजारों पुलिस कर्मी और रास्तों में होने वाली घटनाओं को देखते हुए लिया गया है. सरकार का एक बड़ा […]

विज्ञापन

पटना : राज्य के जेलों में बंद सभी कैदियों की पेशी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से करने की योजना सरकार ने बनायी है. यह निर्णय कैदियों को न्यायालय में पेशी के लिये लेकर जाने में लगे हजारों पुलिस कर्मी और रास्तों में होने वाली घटनाओं को देखते हुए लिया गया है.

सरकार का एक बड़ा बजट कैदियों को कोर्ट से जेल और जेल से कोर्ट लेकर जाने में लगा है. उसकी बचत होगी. जेल व कोर्ट में वीडियो कांफ्रेंसिंग में लगने वाले अत्याधुनिक हर उपकरण को लगाने की जिम्मेदारी बेल्ट्रॉन को दी गयी है. वीडियो कांफ्रेंसिंग के लिये कोर्ट और जेल में एक-एक कमरा बनाया जायेगा, जहां से कैदियों की पेशी होगी.
कोर्ट और जेल में अत्याधुनिक उपकरण लगाये जायेंगे. पेशी के लिये कैमरे में ऐसे उपकरण होंगे, जिसमें कैदी अपना पक्ष रख पायेंगे. पेशी के लिये हर कोर्ट में इसकी पूरी व्यवस्था होगी, ताकि मामले का निबटारा भी जल्द से जल्द हो सके.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन