ePaper

पूर्व गृह मंत्री पी चिदंबरम के खिलाफ सीबीआइ की कार्रवाई को लेकर तेजस्वी ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा...

Updated at : 23 Aug 2019 3:44 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्व गृह मंत्री पी चिदंबरम के खिलाफ सीबीआइ की कार्रवाई को लेकर तेजस्वी ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा...

पटना : अज्ञातवास से लौट कर आने के बाद आरजेडी नेता तेजस्वी यादव राजनीति में सक्रिय हो गये हैं. तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता पी चिदंबरम पर हुई सीबीआइ की कार्रवाई को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. पी चिदंबरम के खिलाफ सीबीआइ द्वारा की गयी कार्रवाई पर तेजस्वी यादव ने कहा है कि […]

विज्ञापन

पटना : अज्ञातवास से लौट कर आने के बाद आरजेडी नेता तेजस्वी यादव राजनीति में सक्रिय हो गये हैं. तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता पी चिदंबरम पर हुई सीबीआइ की कार्रवाई को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है.

पी चिदंबरम के खिलाफ सीबीआइ द्वारा की गयी कार्रवाई पर तेजस्वी यादव ने कहा है कि ‘लंबे समय से हम कह रहे हैं कि सीबीआई और ईडी बीजेपी की पार्टी सेल की तरह काम कर रही है. विपक्षी नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है. यह सब राजनीतिक प्रतिशोध है. हमें अपनी न्यायपालिका पर भरोसा है. मुझे यकीन है कि न्याय होगा.’

मालूम हो कि अज्ञातवास से 20 अगस्त को राजधानी पटना लौटने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गयी है. राजधानी पटना आते ही तेजस्वी यादव पटना जंक्शन के पास बने दुग्ध मार्केट का ध्वस्त किये जाने के बाद रात भर धरने पर बैठे रहे. करीब आठ घंटे तक धरने पर बैठने के बाद नगर निगम की ओर से लिखित आश्वासन मिलने के बाद धरने से उठे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन