पटना : सूचना व जनसंपर्क पदाधिकारी के पद पर बहाली को बीपीएससी अलग से लेगा परीक्षा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Aug 2019 8:53 AM

विज्ञापन

पटना : जिला सूचना व जनसंपर्क पदाधिकारी के पद पर बहाली के लिए बीपीएससी अलग से परीक्षा लेगी. पहले 65वीं बीपीएससी परीक्षा से इस पद के 11 रिक्तियोें पर नियुक्ति होनी थी. लेकिन, अन्य पदों से सूचना व जनसंपर्क पदाधिकारी का कार्य प्रकृति अलग होने की वजह से अब इसके लिए अलग परीक्षा लेने का […]

विज्ञापन
पटना : जिला सूचना व जनसंपर्क पदाधिकारी के पद पर बहाली के लिए बीपीएससी अलग से परीक्षा लेगी. पहले 65वीं बीपीएससी परीक्षा से इस पद के 11 रिक्तियोें पर नियुक्ति होनी थी. लेकिन, अन्य पदों से सूचना व जनसंपर्क पदाधिकारी का कार्य प्रकृति अलग होने की वजह से अब इसके लिए अलग परीक्षा लेने का निर्णय लिया गया है. परीक्षा लिखित और साक्षात्कार दो स्तरों की होगी और आवेदकों की संख्या के आधार पर आयोग प्रारंभिक परीक्षा लेने या नहीं लेने का निर्णय लेगा.
लिखित परीक्षा का पाठ्यक्रम 800 अंकों का होगा और इसमें पांच पेपर होंगे. परीक्षा में पत्रकारिता से संबंधित प्रश्न भी बड़ी संख्या में पूछे जायेंगे. बीपीएससी के परीक्षा नियंत्रक अमरेंद्र कुमार ने बताया कि अधियाचना में कुछ बिंदुओं पर स्थिति स्पष्ट नहीं है, जिसको लेकर सूचना व जनसंपर्क विभाग को पत्र भेजा जा रहा है. जवाब आने के बाद विज्ञापन निकाला जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन