पटना :तेजस्वी यादव राजद का नेतृत्व करने चले थे, भगोड़ा बन बैठे : संजय सिंह
Updated at : 18 Aug 2019 6:44 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने शनिवार को तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा है कि वे राजद का नेतृत्व करने चले थे, लेकिन भगोड़ा बन बैठे हैं. उनको अब अपने अल्पकालिक राजनीतिक सफर से संन्यास ले लेना चाहिए. सियासत में शिकस्त खाने वाला तो फिर भी संघर्ष को उठ खड़ा […]
विज्ञापन
पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने शनिवार को तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा है कि वे राजद का नेतृत्व करने चले थे, लेकिन भगोड़ा बन बैठे हैं. उनको अब अपने अल्पकालिक राजनीतिक सफर से संन्यास ले लेना चाहिए.
सियासत में शिकस्त खाने वाला तो फिर भी संघर्ष को उठ खड़ा होता है लेकिन मन से हारे हुए व्यक्ति के पास मैदान में डटे रहने की क्षमता नहीं होती. सिंह ने कहा कि ऐसा किसी भी राजनीतिक दल के साथ शायद पहले कभी नहीं हुआ होगा कि लगातार दूसरे दिन बैठकें केवल इसलिए रद्द कर दी गयीं, क्योंकि दल का नेता ही गुमशुदा स्थिति में था.
वे अपनी पार्टी का नेतृत्व कभी नहीं कर पाये और अब तो राजद का अस्तित्व ही खत्म होने के कगार पर है. ऑनलाइन या ऑफलाइन चाहे जो भी कर लें डूबते नाव की सवारी कोई भी नहीं करना चाहता. बिहार की जनता इन बातों काे नोटिस तो कर ही रही है. साथ ही इतिहास में भी ये नोट हो रहा है. ऐसे में उन्हें विपक्ष पद से इस्तीफा देकर मुक्त हो जाना चाहिए. फिर उनकी पार्टी भी नया विपक्ष का नेता नियुक्त कर लेगी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




