पटना : अपने दल के नेताओं से भी शरमा रहे हैं तेजस्वी : संजय सिंह
Updated at : 17 Aug 2019 8:16 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि राजद नेता तेजस्वी यादव राज्य की जनता से शरमा रहे हैं. पर, वह अपने दल के नेताओं से भी क्यों शरमा रहे हैं. सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव जी, ठीक है, आपको बिहार की जनता से कोई लेना-देना नहीं है. आपको यहां […]
विज्ञापन
पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि राजद नेता तेजस्वी यादव राज्य की जनता से शरमा रहे हैं. पर, वह अपने दल के नेताओं से भी क्यों शरमा रहे हैं. सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव जी, ठीक है, आपको बिहार की जनता से कोई लेना-देना नहीं है. आपको यहां के वोटर से कोई लेना देना नहीं है. लेकिन, आपको अपने दल से तो लेना देना है ना! आपके दल के विधायकों ने ही आपको विपक्ष का नेता बनाया है.
फिर आपको उनसे इतनी नफरत क्यों है? क्यों आप अपने ही दल के नेताओं के सामने आने से हिचक रहे हैं. जदयू के मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि तेजस्वी जी आप अपनी गलतियों के लिए माफी मांग लीजिए, आप स्वीकार कर लीजिए कि आप से बड़ी गलती हुई है. आपने निरंकुश होकर कई फैसले लिए हैं, जो पार्टी के हित में नहीं थे, जो आप के नेताओं के हित में नहीं थे, उनके सामने आकर बात कर लीजिए, फिर आने-जाने में आपको कोई दिक्कत नहीं होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




