ePaper

बिहार के एक परिवार की 8 साल की बेटी ने चलती ट्रेन में दम तोड़ा, नहीं मिली कोई मदद

Updated at : 13 Aug 2019 8:39 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार के एक परिवार की 8 साल की बेटी ने चलती ट्रेन में दम तोड़ा, नहीं मिली कोई मदद

अंबाला : पंजाब के लुधियाना से हावड़ा जा रही ट्रेन में यात्रा कर रहे बिहार के एक परिवार की आठ साल की बच्ची अचानक से बहुत बीमार हो गयी और उसने कोई चिकित्सीय मदद न मिलने के कारण यहां पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया. बच्ची के पिता रिंटू चौधरी ने यह आरोप लगाते […]

विज्ञापन

अंबाला : पंजाब के लुधियाना से हावड़ा जा रही ट्रेन में यात्रा कर रहे बिहार के एक परिवार की आठ साल की बच्ची अचानक से बहुत बीमार हो गयी और उसने कोई चिकित्सीय मदद न मिलने के कारण यहां पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया. बच्ची के पिता रिंटू चौधरी ने यह आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बिटिया को लगातार उल्टियां हो रही थीं. जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो एक सहयात्री ने अपने मोबाइल फोन से रेलवे हेल्पलाइन नंबर 138 डॉयल कर दिया, लेकिन कोई भी चिकित्सा उन्हें मुहैया नहीं करायीगयी.

पेशे से लुधियाना के एक कारखाने में मजदूर चौधरी ने सोमवार को पत्रकारों से कहा कि वह, पत्नी और उनकी बेटी लुधियाना से ट्रेन में सवार हुए थे. ट्रेन चलने के दो घंटे बाद सुबह दस बजे अंबाला छावनी स्टेशन पर पहुंचने से ठीक पहले उनकी बिटिया ने आखिरी सांस ली. चौधरी रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारी से मिले. उन्होंने स्टेशन मास्टर से मिलने की सलाह दी. अंबाला स्टेशन के एक अधिकारी ने उन्हें वहां से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर बने गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (जीआरपी) थाने में जाने को कहा.

चौधरी ने बताया कि अपनी मरी हुई बिटिया को गोद में लिए वह जीआरपी पुलिस के पास पहुंचे जहां पुलिस अधिकारियों ने उनकी मदद की और बेटी के शव को पोस्ट मार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा. बाद में शव को माता पिता को सौंप दिया गया. जीआरपी थाना प्रभारी राम बचन राय ने मंगलवार को इस बात की पुष्टि की कि दंपती अपनी मरी हुई बेटी के साथ सोमवार को आया था. उन्होंने कहा कि इस परिवार की मदद के लिए कोई अधिकारी उनके साथ नहीं था.

अंबाला स्टेशन निदेशक बीएस गिल ने कहा कि बच्ची के माता पिता स्टेशन मास्टर से मिले थे. रेलवे के एक चिकित्सक को बुलाया गया था, लेकिन तब तक लड़की को मरा हुआ घोषित कर दिया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन