अतिथि शिक्षक संघ को मिला पूर्व मंत्री का समर्थन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : गर्दनीबाग में अतिथि शिक्षकों की सेवा बहाल करने की मांग कर रहे बिहार राज्य उच्चतर माध्यमिक अतिथि शिक्षक संघ को राजद नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी का समर्थन मिला. उन्होंने धरना स्थल पर जाकर धरनार्थियों को संबोधित किया. संघ ने शिक्षा मंत्री द्वारा किये वादे के अनुसार सरकार से 72 घंटे के भीतर नियोजन […]
विज्ञापन
पटना : गर्दनीबाग में अतिथि शिक्षकों की सेवा बहाल करने की मांग कर रहे बिहार राज्य उच्चतर माध्यमिक अतिथि शिक्षक संघ को राजद नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी का समर्थन मिला. उन्होंने धरना स्थल पर जाकर धरनार्थियों को संबोधित किया. संघ ने शिक्षा मंत्री द्वारा किये वादे के अनुसार सरकार से 72 घंटे के भीतर नियोजन में समायोजन कर राज्य के 4203 कार्यरत प्लस टू अतिथि शिक्षकों की सेवा बहाल करने की आधिकारिक घोषणा की मांग की.
धरना की अध्यक्षता संघ के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कुमार व संचालन संघ के महासचिव डॉ विपिन बिहारी ने किया. संघ के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने कहा कि 17 जुलाई, 2019 को शिक्षा मंत्री का घेराव के बाद उन्होंने विचार करने का आश्वासन दिया था. उन्होंने कहा था कि इसकी आधिकारिक घोषणा सरकार एक सप्ताह के अंदर करेगी.
लेकिन अभी तक सरकार की ओर से कोई घोषणा नहीं की गयी. संघ के उपसंरक्षक बबन यादव ने कहा कि जब तक अतिथि शिक्षकों की मांग सरकार द्वारा मान नहीं ली जाती,तब तक यह आंदोलन चलता रहेगा. धरना में पूर्व विधान पार्षद आजाद गांधी, प्रो गुलाम गौस, पूर्व मंत्री अखलाक अहमद, संघ के नेता दीपक कुमार, अजीत कुमार लोहिया सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










