आइटीआइ परीक्षा में गड़बड़ी पर 61 सेंटरों की जायेगी मान्यता
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Aug 2019 7:44 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : आइटीआइ की परीक्षा के दौरान 22 जुलाई को हुई प्रैक्टिकल परीक्षा में व्यापक गड़बड़ी की शिकायत के बाद 246 सेंटरों के सभी केंद्रीधीक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है और परीक्षा को रद्द करने की कार्रवाई भी की जायेगी. वहीं, 61 ऐसे निजी आइटीआइ को भी चिह्नित किया गया है, जहां सुविधाएं नहीं हैं […]
विज्ञापन
पटना : आइटीआइ की परीक्षा के दौरान 22 जुलाई को हुई प्रैक्टिकल परीक्षा में व्यापक गड़बड़ी की शिकायत के बाद 246 सेंटरों के सभी केंद्रीधीक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है और परीक्षा को रद्द करने की कार्रवाई भी की जायेगी. वहीं, 61 ऐसे निजी आइटीआइ को भी चिह्नित किया गया है, जहां सुविधाएं नहीं हैं और कई बंद पड़े हैं.
उन सभी आइटीआइ की मान्यता को रद्द करने के लिए केंद्र सरकार को अनुशंसा भेजने का निर्णय लिया गया है. ये बातें श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में कहीं. आइटीआइ सेंटरों से सीसीटीवी कैमरे की जांच हो रही है जिनकी जांच विशेष टीम कर रही है. मंत्री ने कहा कि परीक्षा के दौरान सेंटर सुपरिटेंडेंट ने ईमानदारी से काम नहीं किया है.
वरना इस वर्ष की परीक्षा पूरी तरह से कदाचार मुक्त होता. कई शिकायतों के बारे में जानकारी मिली. उनकी सभी शिकायतों को विभाग बिंदुवार समीक्षा कर कार्रवाई के लिए केंद्र सरकार को लिखेगी. वहीं, अधिकारियों पर कार्रवाई की जायेगी.
ये भी लिये गये निर्णय
सरकारी आइटीआइ, दरभंगा व आनंद प्राइवेट आइटीआइ, पटना के केंद्राधीक्षक के खिलाफ शिकायतों के आधार पर उन्हें हटाकर नये केंद्राधीक्षक की प्रतिनियुक्ति हुई है. जांच के आदेश हैं.
246 निजी आइटीआइ जॉब परीक्षा समाप्ति की तारीख तक जमा नहीं होने से उन सभी केंद्राधीक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है.
नामदा निजी आइटीआइ, पटना के केंद्राधीक्षक से परीक्षा संचालन में विभागीय आदेश की अवहेलना के लिए स्पष्टीकरण मांगा गया.
मुजफ्फरपुर के बाबा विश्वकर्मा, विमला देवी, न्यू बहुदेशीय निजी आइटीआइ, राजनाथ चौधरी आइटीआइ की तीन अगस्त की परीक्षा को रद्द करने को अनुशंसा भेजी जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




