बिहार : एचडीएफसी बैंक, पेटीएम, एलएंडटी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में करीब 15 करोड़ रुपये का योगदान दिया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Aug 2019 8:45 PM
पटना : निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक और दो कंपनियों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 14.80 करोड़ रुपये का अंशदान किया है. कंपनियों ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बृहस्पतिवार को चेक सौंपा. मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने 10 करोड़ रुपये, एचडीएफसी बैंक ने चार करोड़ […]
पटना : निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक और दो कंपनियों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 14.80 करोड़ रुपये का अंशदान किया है. कंपनियों ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बृहस्पतिवार को चेक सौंपा. मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने 10 करोड़ रुपये, एचडीएफसी बैंक ने चार करोड़ रुपये और पेटीएम ने 80 लाख रुपये को योगदान मुख्यमंत्री राहत कोष में किया.
एलएंडटी की ओर से मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी और प्रबंध निदेशक शैलेन्द्र रॉय, एचडीएफसी बैंक के शाखा बैंकिंग प्रमुख (पूर्व) संदीप कुमार, पेटीएम के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट ने मुख्यमंत्री को चेक सौंपा. नीतीशकुमार ने इस योगदान के लिये दोनों कंपनियों और बैंकों का धन्यवाद किया तथा उनके इस सामाजिक पहल की सराहना की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










