Patna News: बिहटा में समाज कल्याण मंत्री स्वेता गुप्ता का भव्य स्वागत, बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता रहे मौजूद

समाज कल्याण विभाग की मंत्री स्वेता गुप्ता
Patna News: आरा जाने के क्रम में बिहटा पहुंचीं समाज कल्याण मंत्री स्वेता गुप्ता का जदयू नेताओं और वैश्य समाज के लोगों ने भव्य स्वागत किया. इस दौरान क्षेत्रीय विकास और सामाजिक मुद्दों पर भी चर्चा की गई.
Patna News (मोनु कुमार मिश्रा): बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग की मंत्री स्वेता गुप्ता के आरा जाने के क्रम में बिहटा में उनका भव्य स्वागत किया गया. जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव अजय कुमार पिंटू के नेतृत्व में वैश्य समाज के लोगों एवं जदयू कार्यकर्ताओं ने मंत्री का अभिनंदन किया.
बिहटा में कार्यकर्ताओं ने मंत्री का किया स्वागत
इस दौरान मंत्री स्वेता गुप्ता को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. स्वागत समारोह में क्षेत्र के विकास, सामाजिक मुद्दों तथा जनकल्याण से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की गई.
कार्यक्रम में समाजसेवी एवं जदयू कार्यकर्ता रहे मौजूद
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, समाजसेवी एवं जदयू कार्यकर्ता मौजूद रहे. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष राजू यादव, सरोज सिंह, जदयू युवा नेता शुभम कुमार गुप्ता, मोहन यादव, विजय कुमार साह, सुनील प्रसाद, भरत प्रसाद, राजा कुमार, नीरज कुमार साह एवं विजय कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे.
Also Read: बिहार को मिली नई रेल लाइन की सौगात, हाजीपुर-महुआ-समस्तीपुर परियोजना से बदलेगी इलाके की तस्वीर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विकाश झा
विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.
पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.
स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.
मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










