बिहार को मिली नई रेल लाइन की सौगात, हाजीपुर-महुआ-समस्तीपुर परियोजना से बदलेगी इलाके की तस्वीर

Updated:
विज्ञापन
New rail line News

सांकेतिक तस्वीर

Bihar News: केंद्र सरकार ने बिहार में 29 नई रेल लाइनों को मंजूरी दी है. इनमें भगवानपुर-महुआ-ताजपुर-समस्तीपुर रेल लाइन सबसे चर्चित परियोजना बन गई है. इससे हाजीपुर और आसपास के इलाकों में यात्रा, व्यापार और रोजगार को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है.

विज्ञापन

Bihar News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने बिहार में 29 नई रेल लाइनों के निर्माण को मंजूरी दी है. इनमें सबसे ज्यादा चर्चा भगवानपुर-महुआ-ताजपुर-समस्तीपुर नई रेल लाइन को लेकर हो रही है. इस परियोजना को केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के संसदीय क्षेत्र हाजीपुर के लिए बड़ी सौगात माना जा रहा है.

रेल परियोजना को मंजूरी मिलने के बाद हाजीपुर और आसपास के इलाकों में खुशी का माहौल है. स्थानीय लोगों, व्यापारियों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में बड़ा कदम बताया है.

यात्रा आसान होगी, व्यापार को मिलेगा फायदा

बिहार सरकार के पीएचईडी मंत्री संजय सिंह ने कहा कि नई रेल लाइन बनने से महुआ सीधे भगवानपुर, ताजपुर और समस्तीपुर से जुड़ जाएगा. इससे लोगों की यात्रा पहले से अधिक आसान और तेज हो जाएगी. उन्होंने कहा कि इस परियोजना का सबसे ज्यादा फायदा किसानों, व्यापारियों और युवाओं को मिलेगा. बेहतर रेल संपर्क होने से स्थानीय व्यापार को नई रफ्तार मिलेगी और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे.

वर्षों पुरानी मांग अब होगी पूरी

स्थानीय लोगों ने कहा कि हाजीपुर-महुआ-ताजपुर-समस्तीपुर रेल लाइन की मांग कई वर्षों से की जा रही थी. स्वर्गीय रामविलास पासवान ने रेल मंत्री रहते हुए इस परियोजना का सर्वे भी कराया था. लोगों ने कहा कि आज यह सपना सच होने जा रहा है और यह उनके अधूरे सपनों को पूरा करने जैसा है.

विकास की नई उम्मीद

स्थानीय लोगों का मानना है कि नई रेल लाइन बनने से हाजीपुर, महुआ और समस्तीपुर के बीच संपर्क मजबूत होगा. इससे शिक्षा, व्यापार, नौकरी और यात्रा के क्षेत्र में लोगों को बड़ा फायदा मिलेगा. लोगों को उम्मीद है कि यह परियोजना आने वाले समय में पूरे इलाके की तस्वीर बदल सकती है.

Also Read: IRCTC घोटाले में फिर टला फैसला, लालू परिवार पर 9 जून को कोर्ट सुनाएगा आदेश, पूरा मामला समझिए

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन