जालसाजी का आरोप लगा पति पत्नी को पकड़ा, पुलिस को सौंपा
Updated at : 27 Jul 2019 8:19 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : जालसाजी का आरोप लगाते हुए शुक्रवार की रात पटना एयरपोर्ट पर लोगों ने अमित कुमार व उनकी पत्नी को पकड़ लिया. इसके बाद दोनों को एयरपोर्ट पुलिस को सौंप दिया. लोगों का आरोप था कि अमित कुमार ने कई लोगों से पैसा ले लिया था और कई दिनों से फरार था. और, उनके […]
विज्ञापन
पटना : जालसाजी का आरोप लगाते हुए शुक्रवार की रात पटना एयरपोर्ट पर लोगों ने अमित कुमार व उनकी पत्नी को पकड़ लिया. इसके बाद दोनों को एयरपोर्ट पुलिस को सौंप दिया. लोगों का आरोप था कि अमित कुमार ने कई लोगों से पैसा ले लिया था और कई दिनों से फरार था. और, उनके खिलाफ पाटलिपुत्र थाने में केस दर्ज है.
अमित ने अपनी चिटफंड कंपनी का कार्यालय काफी दिनों पहले पाटलिपुत्र इलाके में खोला था. इसी दौरान कई लोगों के पैसे लेकर फरार हो गया था. ये दोनों बंटी-बबली के नाम से चर्चित हैं. एयरपोर्ट पुलिस ने पाटलिपुत्र थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी है. पाटलिपुत्र पुलिस अमित का सत्यापन करने में लगी है. सूत्रों के अनुसार कुछ लोग एयरपोर्ट पर किसी को रिसीव करने के लिए गये थे.
इसी बीच अमित कुमार व उनकी पत्नी एक विमान से उतरी और परिसर से बाहर निकलने लगी. इतने में लोगों ने देख लिया और फिर उन दोनों को पकड़ लिया. इसके बाद एयरपोर्ट पुलिस को बुला कर उनके हवाले कर दिया. एयरपोर्ट थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला पाटलिपुत्र थाने से जुड़ा है और वहां की पुलिस के हवाले कर दिया गया है. पाटलिपुत्र थानाध्यक्ष ने बताया कि सत्यापन किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




