पटना : अब्दुल बारी सिद्दीकी ने नहीं पेश किया कटौती प्रस्ताव
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : विधानसभा में भोजनावकाश के बाद शुरू हुई कार्यवाही में गृह विभाग, सामान्य प्रशासन समेत अन्य विभागों का बजट पेश होना था. गृह विभाग के बजट पर वाद-विवाद के बाद सीएम का जवाब होना था. कार्यवाही शुरू होते ही गृह विभाग के प्रभारी मंत्री विजेंद्र यादव ने 109 अरब 68 करोड़ के विभागीय बजट […]
विज्ञापन
पटना : विधानसभा में भोजनावकाश के बाद शुरू हुई कार्यवाही में गृह विभाग, सामान्य प्रशासन समेत अन्य विभागों का बजट पेश होना था. गृह विभाग के बजट पर वाद-विवाद के बाद सीएम का जवाब होना था. कार्यवाही शुरू होते ही गृह विभाग के प्रभारी मंत्री विजेंद्र यादव ने 109 अरब 68 करोड़ के विभागीय बजट को प्रस्तुत किया.
इस पर अब्दुल बारी सिद्दीकी को कटौती प्रस्ताव पेश करना था. परंतु उन्होंने इसे पेश करने से यह कहते हुए मना कर दिया कि गृह विभाग के मंत्री सीएम हैं और वह मौजूद नहीं हैं, तो वह अपना प्रस्ताव मूव नहीं करेंगे. इसके बाद राजद के ललित यादव ने कटौती प्रस्ताव पेश किया. इसी बीच सीएम आ गये. तब अध्यक्ष ने कहा कि सिद्दीकी जी अब आपको मौका नहीं मिलेगा, आप मना कर चुके हैं. इस पर मंत्री विजेंद्र यादव ने कटाक्ष करते हुए कहा कि कुछ सीखिये, इतने सीनियर लीडर हैं, कई बार मंत्री भी रह चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










