पटना : दवा के अभाव में नहीं हो रही फॉगिंग

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2019 9:29 AM

विज्ञापन

पटना : बारिश के बाद ही राजधानी में डेंगू का प्रकोप बढ़ गया है. इस पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर निगम प्रशासन ने वार्ड स्तर पर दो-दो फॉगिंग मशीन लगा कर छिड़काव की योजना बनायी. इसके मुताबिक वार्डवार 75 छोटे फॉगिंग मशीन की आपूर्ति भी करा दी गयी. लेकिन, नगर आयुक्त के निर्देश के बावजूद […]

विज्ञापन
पटना : बारिश के बाद ही राजधानी में डेंगू का प्रकोप बढ़ गया है. इस पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर निगम प्रशासन ने वार्ड स्तर पर दो-दो फॉगिंग मशीन लगा कर छिड़काव की योजना बनायी. इसके मुताबिक वार्डवार 75 छोटे फॉगिंग मशीन की आपूर्ति भी करा दी गयी. लेकिन, नगर आयुक्त के निर्देश के बावजूद वार्डों में मच्छर मारने की दवा का नियमित छिड़काव नहीं हो रहा है.
यही वजह है कि डेंगू के मरीज भी मिलने लगे हैं.15 दिन पहले ही मशीन पहुंच गयी : निगम मुख्यालय से वार्ड के हिसाब से अंचलों को फॉगिंग मशीन मुहैया कराया गया. ताकि, पूरे वार्ड में नियमित मच्छर मारने की दवा का छिड़काव किया जा सके. लेकिन, अंचल के अधिकारी दवा खरीदने के बदले फाइलों व स्वास्थ्य विभाग में उलझे हैं. नूतन राजधानी, पाटलिपुत्र, कंकड़बाग, बांकीपुर, अजीमाबाद व पटना सिटी अंचलों में 15 दिन पहले ही मशीन पहुंच गयी. लेकिन, शत-प्रतिशत वार्ड क्षेत्र में छिड़काव कार्य शुरू नहीं किया जा सका है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन