पटना सिटी : गुरुपर्व की तैयारी, कमेटी करेगी बैठक
Updated at : 15 Jul 2019 9:01 AM (IST)
विज्ञापन

पटना सिटी : राजीगर स्थित शीतल कुंड गुरुद्वारा में श्री गुरु नानक देव जी महाराज का 550 वां प्रकाश पर्व 27 से 29 दिसंबर 2019 को व पटना साहिब में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज का 353 वां प्रकाश पर्व 2020 में दो जनवरी को तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में मनाया जायेगा.इसकी […]
विज्ञापन
पटना सिटी : राजीगर स्थित शीतल कुंड गुरुद्वारा में श्री गुरु नानक देव जी महाराज का 550 वां प्रकाश पर्व 27 से 29 दिसंबर 2019 को व पटना साहिब में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज का 353 वां प्रकाश पर्व 2020 में दो जनवरी को तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में मनाया जायेगा.इसकी तैयारियों को लेकर प्रबंधक कमेटी की बैठक बुलायी जायेगी.
कमेटी के प्रधान अवतार सिंह हित ने बताया कि महासचिव महेंद्र पाल सिंह ढिल्लन से रायशुमारी के बाद एक-दो दिनों के अंदर कमेटी के बैठक की तिथि तय की जायेगी. अध्यक्ष ने कमेटी में खींचतान से इन्कार करते हुए कहा कि गुरुपर्व मनाने को लेकर सदस्यों में एकजुटता है. प्रकाश पर्व में शामिल होने के लिए देश भर से संगत नगर कीर्तन के तौर पर राजगीर गुरुद्वारा आयेगी. दरअसल बिहार सरकार के सहयोग से राजगीर व पटना साहिब में प्रकाश पर्व का आयोजन हो रहा है.
इसके लिए सरकार के स्तर पर प्रकाश पर्व को लेकर टेंट सिटी का निर्माण कराया जायेगा. राजगीर में होने वाले गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश 550 वें पर्व के लिए 25 एकड़ में टेंट सिटी के निर्माण होगा, जबकि पटना साहिब के लिए पांच हजार से अधिक संगत के ठहरने के लिए कंगन घाट पर टेंट सिटी बनाने का प्रस्ताव सरकार को दिया गया है ताकि प्रकाश पर्व में शामिल होने के लिए देश-विदेश से आने वाली सिख संगतों को सुविधा मिल सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




