पटना : प्रोपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या
Updated at : 11 Jul 2019 9:07 AM (IST)
विज्ञापन

खगौल रोड में जमीनी विवाद को लेकर दिया घटना को अंजाम पटना : दानापुर थाने के खगौल रोड में सेंट कैरेंस स्कूल के सामने बुधवार को एक विवादित जमीन पर बाउंड्री कराने के दौरान संपतचक चिपुरा खुर्द इलाके में स्थित राज ट्रेडर्स प्लावर मिल के मालिक व प्रोपर्टी डीलर मिथिलेश सिंह व उनके सहयोगी गार्ड […]
विज्ञापन
खगौल रोड में जमीनी विवाद को लेकर दिया घटना को अंजाम
पटना : दानापुर थाने के खगौल रोड में सेंट कैरेंस स्कूल के सामने बुधवार को एक विवादित जमीन पर बाउंड्री कराने के दौरान संपतचक चिपुरा खुर्द इलाके में स्थित राज ट्रेडर्स प्लावर मिल के मालिक व प्रोपर्टी डीलर मिथिलेश सिंह व उनके सहयोगी गार्ड राजीव मिश्रा पर अपराधियों ने फायरिंग की. जिसमें दोनों को गोली लगी और प्राेपर्टी डीलर मिथिलेश सिंह को इलाज के लिए बेली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उनकी मौत हो गयी. जबकि, सहयोगी राजीव मिश्रा का इलाज चल रहा है. पुलिस ने घटनास्थल से राइफल व दो खोखा बरामद किया है.
पूरे मामले की जांच के लिए एसआइटी का गठन कर दिया गया है. मिथिलेश सिंह मूल रूप से अरवल जिला के मेंहदिया के रूपाइच के रहने वाले हैं. हालांकि रामकृष्णा नगर में काफी दिनों से शिवाजी चौक के समीप रोड नंबर 14 में अपना मकान बना कर रह रहे थे. उनके भाई अखिलेश सिंह दारोगा है और हाल में छापेमारी के दौरान घायल हो गये थे. मिथिलेश सिंह की दो बेटी है. एक 11 साल की है और दूसरे की उम्र मात्र चार साल है. उनके पिता स्वास्थ्य विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी हैं.
मौत की खबर मिलते ही घर में मचा कोहराम : मिथिलेश सिंह की मौत की सूचना मिलने पर घर में कोहराम मच गया. मुहल्ले में भी मिथिलेश सिंह लोकप्रिय थे, जिसके कारण काफी लोगों की भीड़ जमा हो गयी. उनकी पत्नी व अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था. जबकि दोनों बेटियाें को यह भी नहीं पता था कि उनके सिर से पिता का साया उठ चुका है. डीआइजी सेंट्रल राजेश कुमार ने बताया कि जमीन के विवाद में फायरिंग हुई है.
जानकारी के मुताबिक मिथलेश सिंह ने 2010 में खगौल रोड में तीन कट्ठे की जमीन को रजिस्ट्री कराया था. उक्त जमीन उन्होंने कोथवां के रंजन के माध्यम से खरीद की थी और दो-तीन दिन पहले ही उस जमीन पर बाउंड्री का निर्माण कार्य कराया जा रहा था. इसी बीच बुधवार को भी प्रतिदिन की तरह मिथिलेश सिंह व उनके सहयोगी बाउंड्री निर्माण करा रहे थे और काफी संख्या में हथियारबंद लोग पहुंच गये.
मिथिलेश सिंह व उनके सहयोगी को गोली मार दिया. जिसके बाद इलाज के क्रम में मिथिलेश सिंह की मौत हाे गयी. पुलिस ने घायल का फर्द बयान लिया है. इधर, पुलिस ने खगौल रोड के ही कुछ लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है और पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है. खगौल के ही दीपू का नाम सामने आ रहा है. सूत्रों का कहना है कि दीपू ने कुछ दिन पहले उस जमीन को लेकर 50 लाख की रंगदारी की मांग की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




