नौबतपुर :बसपा नेता को अपराधियों ने मारी गोली, घायल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नौबतपुर : थाना क्षेत्र के तरेत गांव में मंगलवार की देर शाम बेखौफ बाइक सवार अपराधियों एक अधेड़ को गोलीमार कर जख्मी कर दिया. जिसे इलाज के लिए पटना भेज दिया गया है. जख्मी की हालत नाजुक बतायी जा रही है. बताया जाता है कि तरेत गांव निवासी स्व माथुर राम के पुत्र बसपा देवेंद्र […]
विज्ञापन
नौबतपुर : थाना क्षेत्र के तरेत गांव में मंगलवार की देर शाम बेखौफ बाइक सवार अपराधियों एक अधेड़ को गोलीमार कर जख्मी कर दिया. जिसे इलाज के लिए पटना भेज दिया गया है. जख्मी की हालत नाजुक बतायी जा रही है. बताया जाता है कि तरेत गांव निवासी स्व माथुर राम के पुत्र बसपा देवेंद्र राम (50) किसी कार्य से शाम को नौबतपुर बाजार गये थे.
बाजार से वापस घर लौट रहे थे. इसी बीच पूर्व से घात लगाकर बैठे बाइक सवार दो अपराधियों ने पीछे से गोलीमार कर गोपालपुर की ओर भाग गये. इस दौरान गोली पीठ में लगी है. बता दें कि नौबतपुर इलाके में अपराधियों का लगातार मनोबल बढ़ता जा रहा है. बावजूद स्थानीय पुलिस प्रशासन मामले में कोताही बरत रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










