पटना : बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना जरूरी
Updated at : 05 Jul 2019 8:57 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : राज्यसभा में जदयू संसदीय दल के नेता और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आरसीपी सिंह ने गुरुवार को राज्यसभा में पेश किये गये बिल पर चर्चा के दौरान देश में सभी व्यक्तियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराये जाने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि हमें एक ऐसे पद्धति का निर्माण करना होगा, जिसमें […]
विज्ञापन
पटना : राज्यसभा में जदयू संसदीय दल के नेता और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आरसीपी सिंह ने गुरुवार को राज्यसभा में पेश किये गये बिल पर चर्चा के दौरान देश में सभी व्यक्तियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराये जाने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि हमें एक ऐसे पद्धति का निर्माण करना होगा, जिसमें कोई भी व्यक्ति स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित न रहे. उन्होंने केंद्र सरकार की स्वास्थ्य से संबंधित योजनाओं पर अपना समर्थन दिया और कहा कि केंद्र सरकार निश्चित तौर पर अपने हेल्थ फॉर ऑल कार्यक्रम को लागू कराने में सफल होगी.
सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों का व्यवहार बेहतर होना चाहिए. मरीजों को ऐसा लगना चाहिए कि वे सही जगह पर आ गये हैं. चिकित्सा के बदलते स्वरूप पर उन्होंने कहा कि पहले डॉक्टरों का अधिक जोर क्लिनिकल पर होता था, वे नब्ज देखते थे. अन्य चीजों की जांच कर रोग की पहचान करते थे. अब वर्तमान समय में पूरा का पूरा इलाज डाइग्नोस्टिक हो गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




