पटना :सरकारी स्कूलों के बच्चों को मिलेगी स्मार्ट क्लास की सुविधा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Jun 2019 9:38 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : राज्य के सभी सरकारी स्कूलों के बच्चों को स्मार्ट क्लास की सुविधा मिलेगी. पहले चरण में तीन हजार स्कूलों को इसमें शामिल किया गया है. उन्नयन बिहार कार्यक्रम के तहत 2019-20 में तीन हजार स्कूलों में स्मार्ट क्लास शुरू करन के लिए प्रत्येक स्कूल को 90 हजार रुपये उपलब्ध करवाये जा रहे हैं. […]
विज्ञापन
पटना : राज्य के सभी सरकारी स्कूलों के बच्चों को स्मार्ट क्लास की सुविधा मिलेगी. पहले चरण में तीन हजार स्कूलों को इसमें शामिल किया गया है.
उन्नयन बिहार कार्यक्रम के तहत 2019-20 में तीन हजार स्कूलों में स्मार्ट क्लास शुरू करन के लिए प्रत्येक स्कूल को 90 हजार रुपये उपलब्ध करवाये जा रहे हैं. इनसे 55 इंच की एलइडी स्क्रीन, इनवर्टर आदि खरीदे जायेंगे और इंटरनेट की व्यवस्था की जायेगी. इसके तहत जिला संसाधन दल के सदस्यों को 25 जून से तीन जुलाई तक ट्रेनिंग दी जायेगी. बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य परियोजना निदेशक संजय कुमार सिंह ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को इसकी सूचना दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










